12 जनवरी राशिफल: रविवार को इन राशियों के लिए बन रहे हैं शुभ योग, जाने क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 12 January 2020 : आज माघ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 12 जनवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (12 January 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपको अचानक से धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा-सा गिफ्ट भी मिल सकता है। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।


वृष:  आज का दिन सामान्य रहेगा। आप को अच्छा लाभ मिलेगा। काम के क्षेत्र में आपको फोकस अधिक करना होगा। व्यर्थ की बातों पर ध्यान नहीं देना होगा। भाई-बहनों और मित्रों के साथ वक्त बिताने को मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायक रहेगा। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपकी सलाह से मित्रों और सहकर्मियों को काफी लाभ होगा। सीखने सिखाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नए आइडियाज आ सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। हर निर्णय में अपने साथी को सहभागी बनाने से आपके रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क: व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। करियर य जॉब को लेकर आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। जीवनसाथी से किसी मामले में तनाव हो सकता है। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपयश हो। अपने खान-पान का ध्यान रखें।


सिंह: आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नए रास्ते खुले नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विवाहितों के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। सामाजिक मामलों में आप सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करेंगे। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं।

कन्या: आज आपकी इनकम में वृद्धि होगी। आप अपने कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी से झगड़ा मोल लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिन काफी सामान्य रूप से बीतेगा। प्रेम जीवन में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी यात्रा करने से आपको बचना चाहिए।

Horoscope 2020: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

तुला:  आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। धन लाभ के योग हैं। किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए संसाधन आसानी से मिल जाएंगे। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवन साथी के साथ आपको काफी अच्छा समय गुजारने के लिए मिल सकता है।

वृश्चिक: आज आप में ऊर्जा की कमी नहीं है। जॉब और बिजनेस में धन लाभ के योग हैं। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। आज किसी नए काम के लिए नींव रखने के लिए अच्छा दिन है। दिन सामाजिक मेल-जोल में बीत सकता है। नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आज अपने लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। प्रेम में सफलता मिल सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

धनु: आज आपको सौभाग्य और सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आयेंगें। व्यवसायियों के लिए समय व्यस्त रहेगा। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है ।

मकर: आज नए तरीके से खुद की छवि को बनाने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे। आप अपनी पसंद के नए स्थलों पर यात्रा कर सकते हैं। अपने साथी के साथ एक मजेदार एक्टिविटी की योजना बनाएं। आपको आज स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है।

कुंभ: आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके लिये धन लाभ के नये रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में बोनस मिल सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से सब बेहतर रहेगा। आज कम खर्च में बढ़िया खरीददारी कर लेंगे। आज उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है।

मीन: आप कई मायनों में अपने आपको भाग्यशाली महसूस करेंगे। लॉटरी या शेयर बाजार से लाभ मिलने के संकेत हैं। आज कई लोग निर्णय के मामलों में आप पर निर्भर रह सकते हैं। बच्चों का ध्यान पढ़ाई में अधिक रहेगा। आपके रिश्ते आपकी कुछ बातों से प्रभावित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए समय सकारात्मक है।


जनवरी 2020 में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)