12 नवंबर राशिफल: तुला और वृश्चिक राशि वालों को होगा विशेष लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 12 November 2019 : आज कार्तिक पूर्णिमा और दिन मंगलवार है। पूर्णिमा तिथि शाम 07 बजकर 04 मिनट तक रहेगी। हम आपको बता रहे हैं आज 12 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका दिन किताबें पढ़ने में बीत सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बितायेंगे। अगर आज आप कहीं यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो सावधान रहें। सेहत अच्छी बनी रहेगी।


वृष: आपकी किस्मत चमक रही है। आज का दिन सफलता से पूर्ण रहेगा। आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आएंगे। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है।

मिथुन: निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर लें। यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें। राजनीति के क्षेत्र से संबंधित व्यक्ति सुर्खियों में रहेंगे। परिवार या पड़ोस में कुछ तनाव हो सकता है। व्यक्तिगत संबंधो को धैर्य से सुलझाएं।

कर्क: आज का दिन शानदार रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। रिश्तों के बीच मिठास आएगी। यात्रा से थोड़ी थकान हो सकती है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।


सिंह: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोग आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। कपड़े का व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके व्यापार में धन लाभ होने के आसार भी नजर आ रहे हैं। आपके रूखे व्यवहार के चलते जीवनसाथी के साथ थोड़े मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

कन्या: अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिस्थितियां कठिन हो सकती हैं। गलतफहमी होने की संभावनाएं हैं। कार्यस्थल पर संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कोई सकारात्मक काम नहीं हो पाएगा। यात्रा के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है। आप को धन के व्यर्थ व्यय का सामना करना पड़ सकता है।

तुला: अपने आप पर भरोसा रखें। मित्र और सहकर्मी आपके प्रयासों में आप का समर्थन करेंगे। लाभ होने की संभावना अधिक है। आज किसी अच्छी खबर से आप का दिन बन जाएगा। आपकी यात्राएं फलीभूत होंगी। आपको अपने कार्य क्षेत्र में विजय प्राप्त होने की संभावना है।

वृश्चिक: आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबारी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। धर्म के प्रति विशेष रुचि रहेगी। वित्त- संबंधी फैसले लेने के लिए उत्तम दिन है। आप को पेशे या व्यवसाय संबंधी एक रोमांचक अवसर की पेशकश की जा सकती है। आज दिन परिवार के साथ गुजरेगा। भाई बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु: आज आपके व्यवहार से दूसरे लोग प्रसन्न रहेंगे। घरेलू उत्तरदायित्व बखूबी निभायेंगे। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा भी बन सकती है। दाम्पत्य जीवन भी खुशनुमा बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आज वैवाहिक जीवन में समरसता बढ़ेगी।

मकर: आज का दिन महत्वपूर्ण वित्तीय मामलों के लिए अनुकूल नहीं है। कुछ अनावश्यक खर्चें आप को परेशान कर सकते हैं। किसी भी व्यापारिक समस्या का हल निकालने के लिए खुले दिमाग से विचार करें और विशेषज्ञों से सलाह लें। आज यात्रा के लिए अच्छा समय नहीं है। आप को अनावश्यक संघर्ष और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ: आज आपका रुझान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आज रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर से तरोताजा करने का दिन है। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी को खुश करने का कोई अच्छा प्लान बना सकते हैं।

मीन: आज आप को अनुकूल और लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे। किसी दोस्त के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की संभावना है। यदि आप पदोन्नति के इच्छुक हैं तो इस मामले में सफलता मिलने की गुंजाइश है। प्रेमी युगलों को अपने परिवारों की सहमति मिल सकती है। आप ऊर्जावन और आशावादी महसूस करेंगे।


12 नवंबर का इतिहास- स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद और समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का 1946 में निधन

नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

नवंबर महीने में छठ महापर्व, कार्तिक पूर्णिमा सहित मनाई जाएगी गुरू नानक देव जयंती

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)