13 जनवरी राशिफल: इन राशियों को आज मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 13 January 2020 : आज माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन सोमवार है। तृतीया तिथि शाम 5 बजकर 33 मिनट तक ही रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही लोहड़ी का त्योहार भी मनाया जायेगा। हम आपको बता रहे हैं आज 13 जनवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (13 January 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। छात्रों के लिए दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। आपकी उलझनें कम होंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा।


वृष:  नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज आपको आपके परिवार में काफी खुशी मिलेगी। परिवार के लोगों के बीच अपनापन बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। रोमांस का अवसर नहीं मिलेगा। कार्य पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा।

मिथुन: आज कुछ मामलों में समाधान मिल सकता है। आपको कुछ मित्रों के सहयोग से तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी के कार्यों के लिए समय अनुकूल है। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कार्य का बोझ स्वास्‍थ्य को प्रभावित कर सकता है।

कर्क: स्टूडेंट्स को परीक्षा या साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्य पूर्ण होंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।


सिंह: आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बना सकते हैं। छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिल सकता है।

कन्या: आज खर्चों में बढ़ोतरी हो जाएगी। आपके सुख में कमी आएगी। ऑफिस में आपके लिए स्थितियां बेहतर बनेंगे। आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। पारिवारिक गतिविधि में उलझ कर आप मानसिक रूप से काफी दबाव में रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्य सहयोग प्रदान करेंगे।

Horoscope 2020: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

तुला:  आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा। धनार्जन होगा। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जोखिम उठाने और जल्दबाजी करने से बचें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पुराने भूले-बिसरे मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज के दिन की गई यात्रा काफी अनुकूल रहेगी।

वृश्चिक: बेरोजगारी की समस्या से छुटकारा मिलेगा। धन प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। कोई अज्ञात भय सताएगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों की बातों में न आएं, हानि हो सकती है। शेयरों में निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी भी मामले में आपको गुस्से में या जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए।

धनु: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके सभी काम बन जाएंगे। आज किसी यात्रा पर भी जाने के योग बनेंगे। आपका दांपत्य जीवन आज बेहतर बनेगा और जीवन साथी से आपके संबंध सुधरेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। पिता जी से भी संबंध बेहतर बनेंगे। प्रेम जीवन आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें।

मकर: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप सभी कार्यों में काफी हद तक सफल रहेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। महिलाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कई दिनों से ऑफिस का लंबित काम पूरा हो सकता है।

कुंभ: आज आपको कई मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है। आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ आ सकता है। इस मौके को लपकें, ये आपकी तरक्की के लिए जरूरी है। अपने साथी को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करें। आपको मौसमी बीमारियों से थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है।

मीन: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ हो सकती हैआपको पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत सारे कामों में अपना दिमाग खपाना पड़ेगा। अपने परिजनों या प्रियजनों की अनदेखी ना करें।


जनवरी 2020 में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)