13 अक्टूबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 13 October 2019 : आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन रविवार है। पूर्णिमा तिथि 12 अक्टूबर की रात 12 बजकर 37 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज 13 अक्टूबर की रात 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज कोजागरी लक्ष्मीन्द्र पूजा है। ये पूजा बिहार के मिथिलांचल और बंगाल में होती है। हम आपको बता रहे हैं आज 12 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। साथ ही एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। किसी दोस्त की पार्टी का निमंत्रण आ सकता है। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। आज कुछ नए लोगों से मदद मिल सकती है।


वृष: नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक सही समय है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। विवाहित लोगों की जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन: आज का दिन ठीक बीतेगा। कारोबार में किसी बड़ी कंपनी से डील का ऑफर आ सकता है। कुछ खास रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश आप कर सकते हैं। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी ना करें। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क: अपनी बात खुल कर कहने का प्रयास करें। आज किसी परिस्थिति को अनदेखा करने का प्रयास न करें। आज किसी की बातों में न आयें, किसी और की बात पर सोच विचार कर के ही भरोसा करें। किसी तरह के विवाद में न पड़ें। मन में नए विचार आएंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी।


सिंह:  आज आपको कुछ तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में असुरक्षा का भाव रहेगा। यात्रा थकाऊ रहेगी। आज अपने कामकाज में आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। परिवार और भूमि-भवन के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आज आप कुछ नया न कहें और न करें। प्रेमी आज विवाह का फैसला कर सकते हैं।

कन्या: आज आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। आज आपके काम की प्रशंसा भी होगी। आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। अचानक से आपके घर पर कोई मित्र आ सकता है। माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती और मिठास आएगी।

तुला: भौतिक समृद्धि की स्थिति बहुत फायदेमंद होगी और आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में आपको घेरे में रख सकते हैं। आपके पेशेवर क्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय हो जाएंगे। आपकी मां या बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति आपको चिंतित रखेगी।

वृश्चिक: आपके मन में नकारात्मक किस्म के विचार हावी रह सकते हैं। आज आपको कई निर्णय लेने हो सकते हैं। आज आपकी पैसों की स्थिति ठीक-ठीक ही रहेगी। बहुत सारी देनदारियां एक साथ सामने आने से आपको परेशानी भी हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य तनाव, दबाव और थकान से प्रभावित हो सकता है। विद्यार्थी अपनी एकाग्रता बनाए रखते हैं, तो उनको बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।

धनु: आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपकी मदद करेगा। सोचे हुए सभी काम आसानी से पूरे होंगे। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं।

मकर: आज काम में फोकस की कमी रहेगी। यदि काम में कुछ रुकावट आ रही है तो थोड़ा ब्रेक लेकर फिर उस पर सोचें। किसी और की खुशी के लिए अपने आप को दुख न दें। व्यर्थ की चिंताओं से बचें। वर्तमान में जीने का प्रयास करें। पारिवारिक कार्यों को करने में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: आज आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

मीन: आपको अपनी उम्मीदों से विपरीत परिणाम भी मिल सकते हैं। मन में नकारात्मकता और असुरक्षा की भावना रहेगी। आज आप कोई भी बड़ा निर्णय न लें। आज आपको किसी दूरस्थान की अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपको मामूली धन लाभ ही हो सकेगा। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी। आपका पेट खराब हो सकता है।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)