14 जनवरी राशिफल: वृष राशि के जातकों को अचानक हो सकता है धनलाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 14 January 2020 : आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और दिन मंगलवार है। चतुर्थी दोपहर 2 बजकर 50 मिनट तक ही रहेगी। साथ ही सूर्य की मकर संक्रांति है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास भी समाप्त हो जायेगा। मकर संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी को है।  हम आपको बता रहे हैं आज 14 जनवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (14 January 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज पूरे दिन बेहतर महसूस करेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार हैं। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कुछ घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त हो सकते हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा।


वृष:  आज आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। कार्य क्षेत्र में स्थितियां बेहतर बनेंगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

मिथुन: आज आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। अगर आप प्रयास करते हैं तो आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के संकेत हैं। आपको अपने सहयोगियों के साथ मिलजुल कर रहना होगा। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। नई चीजें सीखने पर फोकस करना होगा। जीवनसाथी से कुछ नई चीजें सीख सकते हैं। आज जुकाम से आपको परेशानी हो सकती है।

कर्क: आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। धन संचय करने में सफलता मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। ऑफिस में आज कुछ फालतू विवाद सामने आ सकता है। परिवार में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। प्रेम जीवन में भी आज सुखी पल बिताने को मिलेंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियाँ सामान्य रहेंगी।


सिंह: आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने की संभावना है। ऑफिस में कुछ लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। अपने सकारात्मक व्यवहार और स्वभाव को जारी रखें।

कन्या: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। आपको कुछ नया सीखने में आसानी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सपोर्ट मिलगा। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे। आमदनी में कमी होगी। आप अपने ऑफिस में अलग पहचान बना पाएंगे। प्रेम जीवन में आपके लिए अच्छा दिन रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन काफी बेहतर रहेगा।

Horoscope 2020: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

तुला:  आज आपका दिन काफी दौड़भाग वाला हो सकता है। कई मामलों में उलझी परिस्थितियों के कारण आप परेशान रह सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। प्रेम जीवन में आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आज आपको थोड़ी कमजोरी या थकान का एहसास हो सकता है।

वृश्चिक: आज सफलता मिलने का दिन है। भाग्य का साथ मिलेगा। अपने काम पर आप पूरा फोकस लगा पाएंगे। आपके रुके हुए काम बनेंगे। परिवार के लोगों का व्यवहार आपको मजबूती देगा। रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में तनाव मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। उनके साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

धनु: आज आप खुद को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। काम में स्थिरता बनी रहेगी। आपके कहीं रुके हुए काम अचानक से बनेंगे। खर्चे थोड़े बढ़ेंगे, लेकिन इनकम भी बढ़ेगी। परिवार के लोगों से अच्छा व्यवहार करें। आपको अपने सहयोगियों और मित्रों से काफी सहयोग मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में रिश्तों को नई ऊर्जा देने की आवश्यकता है।

मकर: आपको अपनी योग्यता के अनुसार लाभ मिलने के पूरे योग हैं। लोग आप पर भरोसा करेंगे। आपके बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी इनकम बढ़ेगी। अपने पैसों को लेकर सावधान रहें। नया निवेश करने से आपको बचना चाहिए। टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। पारिवारिक जीवन काफी बेहतर रहेगा।

कुंभ: आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी नौकरी में अच्छा करेंगे। आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पुरानी अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। आपको अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रखना चाहिए। दांपत्य जीवन में आपको प्रेम और सुख मिलेगा। अपनी सेहत पर ध्यान दें।

मीन: आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। बेरोजगार युवाओं की किसी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना है।बिजनेस में आपकी तरक्की होगी। आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।


जनवरी 2020 में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)