14 अक्टूबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 14 October 2019 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन सोमवार है। प्रतिपदा तिथि कल यानि कि 13 अक्टूबर की देर रात 02 बजकर 39 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज यानि 14 अक्टूबर की देर रात 04 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। हम आपको बता रहे हैं आज 14 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क हो सकता है। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। किसी खास काम में आपको भाई-बहन से सहयोग मिल सकता है। परिवार के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा।अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।


वृष: आपको अपने काम की वजह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिए काफी अनुकूल दिन है। कमाई में वृद्धि होगी और पैसे कमाने के और जरिए बढ़ेंगे। भाई बहन से भी आपको फायदा मिल सकता है। परिवार को लेकर आप कुछ भावुक हो सकते हैं। विवाह या सगाई की बात करने के लिए समय अनुकूल है।

मिथुन: आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, संभल कर रहें। आर्थिक मोर्चे पर असफल हो सकते हैं। हालांकि अपनी सूझबूझ और समझदारी से कार्य संबंधी सभी मुश्किलों का हल निकाल लेंगे। सेहत में गिरावट आएगी। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें।

कर्क: दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आपके यश में भी वृद्धि होगी। विदेश से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस से प्रशंसा मिलेगी। जल्द ही उन्नति होगी। धन लाभ के योग हैं। प्रियजनों के साथ समय बिताने को मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


सिंह: आज कोई पुरानी समस्या आपके सामने आ सकती है। कामों का नतीजा आपके पक्ष में न होने से तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। आपको किसी काम में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक रूप से सब कुछ अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है।

कन्या: वित्तीय क्षेत्र में उठाए गए कदम सफल होंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित हो सकता है। भूमि खरीद-बिक्री में आर्थिक लाभ संभव है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद का नाम बनाने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। परिवार में शादी या संतान के जन्म संबंधित शुभ घटनाएं घटित हो सकती हैं।

तुला: आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। पूरा दिन चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। सेहत में गिरावट आएगी। अकेले वक्त बिताने का मन करेगा। आलस्य के कारण अपने जरूरी कामों को निपटाने में देरी हो सकती है। निजी रिश्तों में कोई दिखावा न करें। लोगों को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करें।

वृश्चिक: कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अटके हुए कार्य जल्द ही संपन्न होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी के चलते स्थान परिवर्तन हो सकता है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। प्रियजनों से मिलने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के लिए दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु: आज कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जायेगा। दूसरों की मदद करने से आपको संतुष्टि मिलेगी। स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए बहुत खास साबित होगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे।

मकर: आज आप में से कुछ चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कुछ आकस्मिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा से संबंधित कार्य सफल होगा। प्रॉपर्टी, कमीशन आदि में लेन-देन करने वालों को वांछित परिणाम मिलेंगे। धन की आमद अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च भी अधिक रहेगा।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य सिद्धि के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में फोकस की कमी रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को असफलता हाथ लगेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन: आपका दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की चिंताएं न करें। जीवन में जिस मौके की तलाश में हैं, वह आपके हाथ जल्द ही लगेगा। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाए रखें। पारिवारिक मेल-जोल के लिए अच्छा दिन है। रिश्तों में यदि गहराई बढ़ाना चाहते हैं तो अपने आप को व्यक्त करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)