15 अक्टूबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 15 October 2019 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन मंगलवार है। द्वितीया तिथि सुबह 04 बजकर 21 मिनट से शुरू हो चुकी है और पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 05 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज अशून्य शयन द्वितीया व्रत है। हम आपको बता रहे हैं आज 15 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष:  आज माज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। छात्रों को आज परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे।


वृष: प्रेमी जोड़ों के लिए काफी अनुकूल दिन है। भाई-बहन से भी आपको फायदा मिल सकता है। कमाई में वृद्धि होगी और पैसे कमाने के और जरिए बढ़ेंगे। आपके पिता आपका सहयोग करेंगे, लेकिन आपको अपनी मां की सेहत की तरफ ध्यान देना पड़ेगा। काम की वजह से घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। विवाह या सगाई की बात करने के लिए समय अनुकूल है।

मिथुन: छात्र पढ़ाई में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में ऊंचाइयों को छुएंगे। व्यवसाय आपके लिए अपेक्षित लाभ नहीं ला पाएगा। अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार रहें। अगर आप सावधान नहीं हैं तो बच्चे आपके लिए चिंता का कारण हो सकते हैं। खाने की अनियमित आदतें आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती हैं।

कर्क:जल्दबाजी में काम ना करें। समय थोड़ा कमजोर है। ध्यान से चलें। नए व्यापारिक सौदे और मीटिंग्स हो सकती हैं। आप अगर कुछ नया इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा गंभीरता के साथ विचार और विश्लेषण करने के बाद ही कोई कदम उठाना चाहिए। शाम के बाद समय काफी अच्छा रहेगा।


सिंह: आज दिन शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। धनलाभ हो सकता है। कुछ लोगों के लिए आप आकर्षण का केंद्र हो सकते हैं। काम के नजरिए से दिन आपको कुछ नए मौके देने वाला हो सकता है। अपने हुनर को और बेहतर बनाने के बारे में विचार करेंगे।

कन्या: आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। आपको अपनी मंजिल स्पष्ट दिखाई देगी। केवल अपनी टीम या अपने काम से जुड़े लोगों के साथ संवाद बनाए रखें। कुछ गलतफहमी या बातचीत में कमी आपके काम के परिणाम को थोड़ा प्रभावित कर सकती है।

तुला: आज धन लाभ के नए स्रोत नजर आ सकते हैं। परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में सावधानी रखनी चाहिए। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। फालतू विवाद से बचना चाहिए।

वृश्चिक:आज कुछ लोगों को किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। व्यवसाय संबंधित यात्राएं वांछित परिणाम नहीं दे पाएंगी। नए कार्यस्थल से जुड़ने या नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। कार्यस्थल पर झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करें। कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं।

धनु: नौकरी और संचार के लिए अनुकूल समय है। आपको करियर में विस्तार के लिए नए रास्ते मिलेंगे। आपको नए कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा। छात्र का प्रदर्शन संतोषजनक होगा। माता-पिता अपने बच्चों के प्रदर्शन के बारे में खुश होंगे। आप में से कुछ को नए क्षेत्रों में उद्यम करने का अवसर मिलेगा।

मकर:दिन अच्छा है। प्रतिष्ठा और प्रशंसा मिल सकती है। नया काम बन सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। दोस्त की मदद से आगे बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों के दौरान भाषा का ध्यान रखें। कारोबारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा से संबंधित कार्य सफल होगा। धन की आमद अच्छी रहेगी लेकिन खर्च भी अधिक रहेगा।

कुंभ:दिन बदलाव और नई शुरुआत का है। आपको ऐसे कुछ अनुभवों से गुजरना पड़ सकता है, जिनके बारे में आपने पहले कभी विचार नहीं किया होगा। जॉब आदि के परिवर्तन के भी संकेत हैं, जो आपके लिए सकारात्मक हो सकते हैं। किसी भी विषय पर अत्यधिक विचार करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

मीन: आज का दिन सामान्य रहेगा।आज आपके ऑफिस में सहयोगियों के साथ अनबन हो सकती है। परिवारवालों के साथ आज का दिन शानदार बीतेगा। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप खुद को विपरीत परिस्थितियों में पा सकते हैं। आर्थिक पक्ष में समय अनुकूल नहीं है अत: सावधानी बरतें।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)