16 दिसंबर राशिफल: मकर राशि वाले फालतू खर्चों से हो सकते हैं परेशान, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 16 December 2019 : आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 16 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (16 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। आज अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह कर लें। किसी स्कीम में निवेश न करें। रिश्तों में आज कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। परिवार में सुख और शांति की वृद्धि होगी और आप अपने घर में आनंद का अनुभव करेंगे।


वृष: अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी काम में जल्दबाजी न करें। नौकरी में मनमुताबिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति के योग हैं। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा।

मिथुन: छात्रों को आज सफलता हासिल होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। यदि अपना व्यवसाय आरंभ करना चाहते हैं तो यह उचित समय है। अपने लिए भी थोड़ा समय अवश्य निकालें। प्रेम के मामलों में रोमांस की वृद्धि होगी। अपनी वाणी के बल पर आप लोगों का मन मोह लेंगे। स्वास्थ्य के लिए निरंतर कसरत करने की आवश्यकता है।

कर्क: कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहेगा। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। परीक्षा में सफलता के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। नई नौकरी मिलने के आसार हैं। सहकर्मियों से आज पूरा सहयोग मिलेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। प्रियजनों के साथ आज अच्छा समय बिताने को मिलेगा। अविवाहितों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


सिंह: आज आपकी योजनाएं कामयाब होंगी। निजी प्रयासों के बल पर आप सफलता अर्जित करेंगे। यदि मार्केटिंग से जुड़े हैं, तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद की संभावना है।

कन्या: आपके जीवन में उन्नति होगी। आपको बहुत से नए अवसर मिलेंगे। काम में अपना फोकस बनाएं रखें। बिजनेस के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। मन खूब प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव से बचें।

तुला: आज का दिन आपके पेशेवर जीवन के लिए काफी अच्छा रहेगा। आप किसी नए वाहन को खरीदने का विचार बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी मेंआपके ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। आज के दिन यात्रा करने से बचें। सहयोगियों पर अधिक विश्वास ना करें। अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

वृश्चिक: आज के दिन भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा। रचनात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। बुद्धि के बल पर आप चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। अपने लिए भी थोड़ा समय अवश्य निकालें। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु:  आज आपके सभी प्रयास सफल रहेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव आपको परेशान करेगा यदि आप प्यार की तलाश में हैं तो जल्द ही आपके जीवन में साथी का आगमन होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम के कारण कोई रोग परेशान कर सकता है।

मकर: आज व्यर्थ के खर्चों से बचना चाहिए। कार्य क्षेत्र में नए व्यक्तियों से मुलाकात होने के योग हैं। नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी भी काम की जल्दबाजी न करें। धैर्य और सहनशीलता इस समय लाभदायक रहेंगे। संतान से अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप की धाक जमेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा।

कुंभ: आमदनी के मामले में आप भाग्यवान रहेंगे। अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको नए आइडियाज आ रहे हैं। विरोधियों से थोड़ा सचेत रहना आवश्यक होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

मीन: आज मन और मस्तिष्क में एक नई ऊर्जा बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज का दिन लाभदायक रहेगा। विवाह संबंधी मसलों में निर्णय लेने की जल्दबाजी न करें, लेकिन उनमें ज्यादा विलंब न करें। सोच-विचार करके ही कोई निर्णय लें। प्यार के मामलों में सफलता मिलेगी। रोमांस के अवसर आएंगे। संतान से सुख मिलेगा और संतान के लिए कुछ अच्छा करेंगे।


दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)