16 नवंबर राशिफल: तुला राशि वालों की लव लाइफ होगी शानदार, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 16 November 2019 : आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 16 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम को नये सिरे से शुरु कर सकते हैं। आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कामों की प्रशंसा कर सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है।


वृष: आज आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। आज धैर्य से काम लें। आपको अपनी योग्यता के मुताबिक लाभ मिलने के पूरे योग हैं। तनाव अपने ऊपर हावी ना होने दें। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर आपको मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिये आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।

मिथुन: दफ्तर में कुछ चीजें आपको परेशान कर सकती है। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा। आपको आपके पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। भाई-बहनों से बहस करने से बचें। अपने शब्दों पर ध्यान रखें और गुस्सा करने से बचें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। सुखद यात्रा के उत्तम योग बने हैं।

कर्क: आज का दिन शुभ रहेगा। भाग्य आज आपके साथ है। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि रहेगी। लंबे समय से अटके कामों को गति मिलेगी। कारोबार में लाभकारी सौदे होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।


सिंह: आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है।आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं,उनका काम आज अच्छा रहेगा। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे।

कन्या: आज अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं नहीं तो बाद में उसमे बहुत फेरबदल करने पड़ सकते हैं। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की बात अपने दिल पर न लें। सेहत का ख्याल रखें।

तुला: आज नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक: आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर बॉस अथवा सहकर्मी के साथ बहस संभव है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए निवेश की ओर न बढ़ें। कार्य में व्यस्तता के चलते मानसिक तनाव उत्पन्न होगा। आज आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है।

धनु: आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे।

मकर: दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। अपने मन के भावों को दबाएं नहीं, उन्हें बाहर निकालने का प्रयास करें। किसी बात की चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करें। निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।

कुंभ: आज आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती हैं। प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं।

मीन: आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति करेंगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। करीबियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। यदि आप राजनीतिक क्षेत्र में है, तो आपके काम की प्रशंसा होगी।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

नवंबर महीने में छठ महापर्व, कार्तिक पूर्णिमा सहित मनाई जाएगी गुरू नानक देव जयंती

16 नवंबर का इतिहास- उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी का जन्‍म, प्रसिद्ध क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा का निधन

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)