17 नवंबर राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 17 November 2019 : आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 17 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा मिल सकता है। करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं।


वृष: व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन अत्यधिक शुभ है। आप काफी प्रगति करेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है। यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है, तो अपने प्रयासों को जारी रखें। पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है, तो परिणाम आपको खुशी प्रदान करेंगे।

मिथुन: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। बिजनेस में रूका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा।

कर्क: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। धन संपत्ति के मामलों में सतर्क रहना चाहिए।


सिंह: आपको दफ्तर में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। वित्तीय फैसले लेने के लिए यह बहुत अच्छा वक्त है। प्रेम-प्रसंग के मामले में आज का दिन ठीक है। जीवनसाथी की खराब सेहत की वजह से घर में खुशियों की कमी आएगी। आप चिड़चिड़े महसूस करेंगे। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आपके बच्चे आपका ध्यान रखेंगे।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा।

तुला: किसी समस्या या विवाद को सुलझाने में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापारियों के लिए अचानक और अप्रत्याशित धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। प्रेम-संबंधों के मध्य गलतफहमी न पनपने दें। आज आप उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च व्यक्तियों के संपर्क में आ सकते हैं।

वृश्चिक: आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। आपको बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोग कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कोर्ट में लंबित कोई संपत्ति संबंधी मामला आपके पक्ष में जाएगा। घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर: आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी तरह का निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें।

कुंभ: आपको योग्य लोगों के साथ संबंध स्थापित कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

मीन: नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप परिवार के समर्थन और पूर्ण सहयोग का आनंद लेंगे। बुजुर्गों की सलाह उपयोगी होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

नवंबर महीने में छठ महापर्व, कार्तिक पूर्णिमा सहित मनाई जाएगी गुरू नानक देव जयंती

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)