18 नवंबर राशिफल: आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, किन लोगों को होगा लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 18 November 2019 : आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन सोमवार है। षष्ठी तिथि आज शाम 07 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। हम आपको बता रहे हैं आज 18 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन शानदार है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है।


वृष: आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहजनक है। आज कार्यों में देरी होंगी। परिवार का सहयोग रहेगा। आर्थिक रूप से स्थिति ठीक रहेगी। आपको अधिक अनुशासित और व्यवस्थित होने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों से बचाव रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं। यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है।

मिथुन: आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर लें। यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें। नम्रता भरा व्यवहार बनाए रखें। परिस्थिति को अनदेखा न करें, अपनी आंखें खुली रखें। निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें।सेहत का ख्याल रखें।

कर्क: आज का दिन शानदार रहेगा। व्यावसायिक रूप से आप प्रगति करेंगे। अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। कुछ लोग नए संबंध में प्रवेश कर सकते हैं। अविवाहितों के विवाह का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रतिद्वंद्वी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।


सिंह: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको सहयोग मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है।

कन्या: ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का अच्छा मौका है। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप विरोधियों का मुकाबला करने में सक्षम होंगे। रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है। आप परिवार के समर्थन और पूर्ण सहयोग का आनंद लेंगे। बुजुर्गों की सलाह आपके लिए उपयोगी होगी।

तुला:  आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक कामों में घर के लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई भी निर्णय किसी बड़े की सलाह से लें।

वृश्चिक: लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। अपने वेतन और अपनी प्रतिष्ठा को लेकर कोई समझौता न करें। नौकरी में तरक्की के योग हैं। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट से संबंधित कुछ कठिनाई हो सकती है।

धनु: आज का दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा हो सकती है। आज किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। आज आपके आर्थिक पक्ष में स्थिरता रहेगी।

मकर: भावनाओं में ना बहें और किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। समय अनुकूल नहीं चल रहा हैं। नए और बड़े निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को खराब ना करें।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज खुशियों में कमी आएगी। सेहत आज शानदार रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। अविवाहितों को आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।नौकरी बदलने का ख्याल अभी छोड़ दें। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा I

मीन: आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। उन्नति और तरक्की के योग हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश में हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

नवंबर महीने में छठ महापर्व, कार्तिक पूर्णिमा सहित मनाई जाएगी गुरू नानक देव जयंती

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)