19 अक्टूबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 19 October 2019 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन शनिवार है। षष्ठी तिथि 19 अक्टूबर की सुबह 07 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर 20 अक्टूबर की सुबह 07 बजकर 30 मिनट तक चलेगी।  हम आपको बता रहे हैं आज 19 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। छात्रों को आज परिक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


वृष: आज आपके लिए एक अनुकूल दिन है। आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आयेंगें। निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है। यात्रा की योजनाएं बना सकते हैं।

मिथुन: आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी। नए प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे, जिसका फायदा भविष्य में मिलेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। सोच-समझकर सौदे करें। काम में व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ तालमेल बनाए रखेंगे।

कर्क: आज आपके लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करने का दिन है। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अपने आप में धीरज रखें और अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें। कोई भी बात सोच समझ कर ही बोलें। काम काज में वृद्धि के आसार हैं। रिश्तों के मामले में आज किस्मत देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


सिंह: आज का दिन लाभ दिलाने वाला हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बन सकती है। आपके बिजनेस में तरक्की हो सकती है। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रुक सकते हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जॉब की तलाश कर रहे युवाओं की अच्छी जगह नौकरी लग सकती है।

कन्या: आज निश्चित रूप से आपके लिए एक भाग्यशाली दिन नहीं है। आज आप काफी सुस्त और कमजोर महसूस करेंगे। आप पित्त संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। घर परिवार में लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। आपका प्यार आपसे दूर जा सकता है। अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला: आज अपनी सोच सकारात्मक बनाएं रखें। आपके मन में तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मन में बहुत से विचार चल रहे हैं जिस कारण दुविधा हो सकती है। दूसरों पर भरोसा करना सीखें।

वृश्चिक: आज का दिन मिले-जुले परिणामों वाला रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में मनचाहा लाभ नहीं मिलने से निराशा प्राप्त होगी। नौकरीपेशा वाले लोग कार्य में व्यस्तता के चलते तनाव में रह सकते हैं। पारिवारिक उलझनों से परेशानी बढ़ेगी। आज ऊर्जा की कमी हो सकती है। यात्रा कम करने का प्रयास करें।

धनु: मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आज आप परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। घर में रौनक का माहौल बना देगा।

मकर: आप कई मायनों में अपने आपको भाग्यशाली महसूस करेंगे। आप उपलब्ध अवसरों से अधिकतम फायदा लेने में सक्षम होंगे। आपके आसपास के लोग आपकी सराहना करेंगे। लॉटरी या शेयर बाजार से लाभ मिलने के संकेत हैं। घर का वातावरण कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण होगा। स्वास्थ्य के लिए समय सकारात्मक है।

कुंभ: आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप ऊर्जा और नये उत्साह का अनुभव करेंगे। भाग्य आज आपके पक्ष में है। व्यापार के विस्तार की योजना बनेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। नौकरीपेशा वाले लोगों को काम की तारीफ मिलेगी। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।

मीन: आज खुद को थोड़ा हतोत्साहित या थका हुआ महसूस कर सकते हैं। किसी बात से परेशान ना हों। परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। छल के प्रति सतर्क रहें। आज यात्राएं लाभप्रद नहीं रहेंगी। गाड़ी चलाते और यात्रा करते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)