2 नवंबर राशिफल: तुला और कुंभ राशि वालों के करियर में खुलेंगे सफलता के द्वार, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 2 November 2019 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन शनिवार है। षष्ठी तिथि देर रात 01 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही छठ पूजा का तीसरा और महत्वपूर्ण दिन है। इसे डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है। आज शाम के समय डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जायेगा। हम आपको बता रहे हैं आज 2 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दूसरों पर आपके काम का पॉजिटिव असर पड़ेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।


वृष: पिछले दिनों की तुलना में आज आप बेहतर महसूस कर रहे है। कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आ गया है। अंतिम नतीजों से आप खुश और तनावमुक्त हों जाएंगे। करियर में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं तो बहुत बढ़िया समय है। मित्रों और सहयोगियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन: आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर विरोधियों को मात देंगे। व्यापार में भरपूर लाभ होगा। दोस्तों के साथ घूमने निकल सकते हैं। घर-परिवार की स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको अपने मूड को पॉजिटिव रखना होा। किसी करीबी के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है।

कर्क: आज का दिन थोड़ा कन्फ्यूजन से भरा रह सकता है। कुछ मामलों में आप फैसला लेने में किसी तरह की समस्या का सामना कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से सलाह लेनी पड़ सकती है। व्यक्तिगत जीवन में कुछ अच्छा महसूस कर सकते हैं। परिवार का सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। भाग्य का साथ मिलेगा।


सिंह: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। अगर कोई व्यक्ति आपकी कुछ ज्यादा ही प्रशंसा कर रहा है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। कहीं-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कन्या: आज अनुकूल दिन नहीं है। विलंब और विफलताओं से जूझते हुए आपको कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। विवादों को निपटाने या कर्ज चुकाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अचानक से उत्पन्न वित्तीय मुद्दे और समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। छोटे भाई बहनो के साथ मतभेद होने की भी संभावना है।

तुला: आज का दिन अच्छा बीतेगा। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। अपने काम से दूसरों को प्रभावित करेंगे। व्यापार के विस्तार की योजना बनेगी। आमदनी में वृद्धि होगी। यात्रा फलदायी होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप बेहद ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे। पति/पत्नी के साथ तीव्र तर्क-वितर्क से बचें।

वृश्चिक: आपसे सलाह लेने वालों की संख्या ज्यादा होगी। आज अपनी बात बिना किसी लाग-लपेट के सीधे-सीधे रखें। घर परिवार में लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। आपका प्यार आपसे दूर जा सकता है। वैवाहिक सुख का अभाव रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

धनु: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। कारोबार में नए संपर्क स्थापित होंगे। आपको काम करने के कई नये मौके मिलेंगे। ऑफिस का काम समय से निपटा लेंगे। आपसे कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। परिवार में कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको कुछ अलग तरह के अनुभव होंगे।

मकर: आज अपने भाग्य पर निर्भर रहने का दिन नहीं है। आपको अपने प्रयासों द्वारा ही अपने मुकद्दर को तराशना होगा। निवेश सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण निर्णय किसी और दिन के लिए स्थगित कर दें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। शांत रहें और सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनाए रखने का प्रयास करें।

कुंभ: आज का दिन शुभ रहेगा। करियर में सफलता के द्वार खुलेंगे। व्यापार में अतिरिक्त लाभ अर्जित होगा। प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक क्लेश खत्म होगा। आपके अधिकारी या वरिष्ठ लोग आपको सहायता करें। भाग्य आज काफी हद तक आप के पक्ष में रहेगा।

मीन: आज आपको कुछ मामलों में बचकर रहना पड़ सकता है। धन के मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ सकती है। अपने जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना आपके लिए कुछ फायदेमंद हो सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों को कार्य की प्रशंसा मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाहरी चीजें खाने से बचें।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)