20 अक्टूबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 20 October 2019 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन रविवार है। षष्ठी तिथि आज 20 अक्टूबर की सुबह 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगी, उसके बाद 21 अक्टूबर की सुबह 06 बजकर 45 मिनट तक सप्तमी तिथि चलेगी। हम आपको बता रहे हैं आज 20 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कुछ सुनहरे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। जरूरी काम आपके योजनाओं के अनुसार होते जायेंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। मित्र के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताएंगे।


वृष: आज आपका शुभ दिन है। भाग्य आज आप पर मेहरबान है। बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने कार्य में और अधिक समय देंगे। कई नए अवसर उजागर होंगे और आप उनका पूरा फायदा उठाने के लिए तत्पर रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अति व्यस्त रहने की संभावना है।

मिथुन: आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बने रहेंगे। कोई नया काम शुरू नहीं करें। कार्यक्षेत्र पर किसी से बहस हो सकती है। तनाव की स्थिति पैदा होगी जिससे स्वभाव चिड़चिड़ा होगा। धार्मिक पक्ष को मजबूत करने से मन को शांति मिलेगी। आप में से कुछ लोगों के लिए यात्रा संभावित है।

कर्क: आज आपमें भावुकता की अधिकता रहेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अपने समय को अहमियत दें। यदि कोई व्यवसाय आरम्भ करने जा रहे हैं तो उससे संबंधित दस्तावेज़ अच्छे से जांच लें। आप अच्छी सेहत को बनाए रखने में सक्षम रहेंगे। प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे। आपका जीवनसाथी आज आपको कुछ अच्छी खबर देगा।


सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या: आज आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। आप सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी कार्यकुशलता उपलब्धियों और सफलता में परिवर्तित होगी। आप प्रशंसा और पुरस्कार से नवाजे जाएंगे। बच्चों के साथ प्यार का रिश्ता बना रहेगा। आप अच्छे मित्रों की संगत का आनंद उठा पाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला: आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति पटरी पर आएगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं में उलझे रहेंगे। सेहत में गिरावट आएगी। कार्य सफलता में आने वाली अड़चनों से आप कुछ समय के लिए निराश हो सकते हैं। रिश्तों में दरार भी पड़ सकती है।

वृश्चिक: आज आपको अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने से लाभ हो सकता है। यदि नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं। यात्रा करते समय सतर्क रहें। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। सामाजिक मेल मिलाप के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

धनु: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

मकर: आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ अप्रत्याशित आर्थिक आय पाने की संभावना है। किस्मत आपके प्रयासों में आपका भरपूर साथ देगी। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपने पेशे की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए अपने विशिष्ठ ज्ञान का प्रयोग करें।

कुंभ: आज का दिन शुभ है। पूरे दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अपने काम से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आज का दिन व्यापारियों के लिए एक लाभदायक दिन है।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खर्च में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक मोर्चे पर सफलता प्राप्त होगी। आप लंबित मुद्दों को हल करने में सक्षम होंगे।

मीन: आज मन में असंतोष और परेशानी बनी रह सकती है। परिस्थिति में बदलाव हो रहा है, इसके साथ अपने आप को भी बदलने का प्रयास करें। प्रेमी या प्रेमिका से आज किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। किसी दोस्त या साथी के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की संभावना है।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)