20 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 20 September 2019 :  आज आश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन शुक्रवार है। इसलिए षष्ठी तिथि का श्राद्ध कर्म भी आज किया जायेगा।  हम आपको बता रहे हैं आज 20 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: कारोबार में विस्तार होगा। किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत होगा।


वृष: मन में शांति के भाव रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा।  खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन: परिवार में मनमुटाव बढ़ सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पिता को स्वास्थ्‍य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।  नकारात्मक सोच से बचें। पुरानी बातों को सोच कर अपने वर्तमान को खराब न करें।

कर्क: मन शांत रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। माता से धन की प्राप्ति होगी। पिता को स्वास्थ्‍य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऑफिस में संभलकर रहने की जरूरत है। आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे। विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास आयेगी।


सिंह: नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन लाभ के योग हैं। रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। अपने व्यवहार में संयम बनाएं रखें।

कन्या: आय की स्थिति बेहतर होगी। वाहन सुख में बढ़ेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। प्रियजनों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं हैI

तुला: आत्मविश्वास कम होगा। संचित धन बढ़ेगा। मेहनत अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे। आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा।

वृश्चिक: मन में अशांति के भाव रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध करने से बचना होगा। अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आमदनी निरंतर बनी हुई है। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा।

धनु:  आज आपमें भावुकता की अधिकता रहेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ व्यर्थ के वार्तालाप में समय नष्ट न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्याएं परेशानी का कारण बनेंगी।

मकर: आत्मविश्वास कम होगा। मन शांत रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा।

कुंभ: धैर्यशीलता में कमी आएगी। मन में नकारात्मक विचार रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों। अपनी ऊर्जा को उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें।

मीन: प्रतिद्वंद्वी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। भूमि से सम्बंधित किसी सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। यदि आपकी विवाह योग्य आयु है तो विवाह संबंध तय हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मनमुटाव हो सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)