21 दिसंबर राशिफल: तुला राशि वालों को मल सकता है नया जॉब ऑफर, इन राशियों की खुल सकती है किस्मत

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 21 December 2019 : आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 21 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (21 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन शानदार रहेगा। धन के मामले में स्थिति अनुकूल रहेगी। कारोबार में जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सफल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में भी आपका खूब मन लगेगा। परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। पिताजी को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। प्यार के मामले में आज का दिन सामान्य रहने वाला है।


वृष:  आज का दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। प्यार के मामले में दिन अच्छा रहेगा और आप अपने प्रियतम के साथ वक्त बिताएंगे।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप कर्ज चुकाने में कामयाब होंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो उसमें आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुकून रहेगा।

कर्क: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। प्रॉपर्टी के मामले में समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। संतान की इच्छा पूरी होगी। शत्रुओं से सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।


सिंह: आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। हर काम को समय पर निबटाएंगे। आपकी आमदनी बढ़ेगी। किसी यात्रा पर भी जाने की संभावना बन रही है। विद्यार्थी सफल रहेंगे। पूँजी निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें।

कन्या: आज पुराने कामों को निपटाकर कुछ नया शुरू करने का दिन है। आप कोई नया ज्ञान या अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से आज एक अच्छी मुलाकात हो सकती है। साझेदारी में किए गए कारोबार लाभदायक रहेंगे। घरेलू खर्चे बढ़ेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। पार्टनर के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे।

तुला:  आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्त रह सकता है। आज कुछ नए अवसरों के मिलने के भी संकेत हैं। आपको एक बेहतर जॉब का ऑफर मिल सकता है। कारोबार में वांछित तेजी आने की संभावना रहेगी। विवेक से निर्णय करने पर लाभ एवं सफलता प्राप्त हो सकेगी। नए कार्य का आरंभ लाभदायी रहेगा। आज आप किसी के साथ बहस में ना पड़ें।

वृश्चिक: आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी से लाभ होने की संभावना बनेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। घर का वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा। प्रेम के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है।

धनु: कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाह संबंधी प्रस्ताव आएँगे। अपनी बुरी आदतों पर काबू रखें। पारिवारिक जीवन में शांति लौटेगी। प्यार के मामले में आज आपको अच्छा अनुभव होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर: कार्यक्षेत्र में आज आप का दबदबा रहेगा। व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी। पुराने झंझटों से राहत मिलेगी। मानसिक रूप से आप खुश रहेंगे। परिवार में भी खुशियां आएंगी। माता-पिता का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। कोई जोखिम न उठाएं। दोस्तों को राज की बात शेयर न करें।

कुंभ:  आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आ सकता है। आपकी मनोकामना की पूर्ति होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन से आप खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी। कला के क्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन भी बेहतर रहेगा। प्यार के मामले में थोड़ी सतर्कता आवश्यक है।

मीन: आज का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। आप अपने जीवन को बेहतर करने के लिए कोई नई पहल कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ेंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको मानसिक संतोष प्राप्त होगा। अति व्यस्तता के चलते परिवार को समय कम दे पाएंगे। प्यार के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है।


दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)