22 दिसंबर राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 22 December 2019 : आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और दिन रविवार है। सफला एकादशी का व्रत आज ही है। हम आपको बता रहे हैं आज 22 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (22 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान हो सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। मेहमानों का आगमन हो सकता है।


वृष:  आज के दिन नए काम की शुरुआत हो सकती है। आपके लिए धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। किसी कला के क्षेत्र से आपको लाभ हो सकता है। आपकी पहचान बनेगी । संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे। प्रेम विवाह की सौगात भी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

मिथुन: आज आपका कारोबार अच्छा चलेगा। नई योजनाएँ बनेंगी। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। आमदनी में थोड़ी गिरावट हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कोई भी निर्णय आज के दिन ना लें, तो बेहतर होगा।

कर्क: आज लाभदायक समाचार मिलेंगे। भूमि व भवन संबंधी कार्य से लाभ होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। निवेश व नौकरी के लिए रहेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें। नम्रता भरा व्यवहार बनाए रखें।


सिंह: आज आपका दिन शुभ रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको व्यापार में मुनाफा होगा। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा।

कन्या: आपका दिन बेहतर रहेगा। आप सभी चुनौतियों का डट कर सामना कर पाएंगे। दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ रहेगा। कार्य और व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक दबाव रहेगा। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहतर होगा। रिश्तों के लिहाज से भी यह दिन सुखद रहेगा।

तुला:  आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। कार्य सफल होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार का वातावरण प्रसन्न रहेगा। परिवारजनों से पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों से आपका मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक: आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी दोस्त के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

धनु: आज खर्चों पर लगाम लगाना आपके लिए आवश्यक होगा। विरोधियों के प्रति सचेत रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। ननिहाल के लोगों से समस्या हो सकती है। प्रेम संबंध के मामलों में आज का दिन सामान्य रहेगा।

मकर: आज आपकी ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी हुई है। आपके काम जल्द ही बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा। जान पहचान बढ़ेगी जो कि आपके लिए लाभकारी रहेगी।

कुंभ:  आर्थिक तौर पर आज का दिन कमजोर रहेगा। कार्यों में व्यवधान आएंगे। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बनी रह सकती हैं। परिवार का वातावरण आपकी चिंताओं को और अधिक बढ़ा सकता है। किसी पुराने कर्ज को चुकाने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।

मीन: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए।


दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)