22 नवंबर राशिफल: शुक्रवार को कन्या राशि वाले छात्रों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 22 November 2019 : आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और दिन शुक्रवार है। दशमी तिथि सुबह 09 बजकर 02 तक ही रहेगी। उसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। हम आपको बता रहे हैं आज 22 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज जिस भी काम को करना चाहेंगे वो पूरा हो सकता है। आज आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है कारोबारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं।


वृष: आपके जीवन में ऐसी कोई कमी नहीं है जिससे आपको चिंतित होने की आवश्यकता हो। आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पर भारी खर्च हो सकता है। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें, नहीं तो लाभ से ज्यादा हानि हो सकता है।

मिथुन: आज आपके सामने कोई ऐसी परिस्थिति उभर कर आ सकती है जिसका आपने सोचा नहीं था। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। आज नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है।

कर्क: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी काम से भागदौड़ थोड़ी अधिक रहेगी। आज आपकी परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी अनबन हो सकती है। आज ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण प्रमोशन हो सकता है। आज आप अपनी किसी मीठी यादों के जरिये आनंद की अनुभूति कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में फायदा हो सकता है।


सिंह: आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।

कन्या: छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे। आप में से कुछ वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है।

तुला:  आज आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहने वाला है। जीवन में कई दिनों से चली आ रही पैसों की दिक्कतें खत्म होने वाली हैं। आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है। आपका मन शांत रहेगा। आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवारजनों के साथ व्यतीत करेंगे। नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा दिन है।

वृश्चिक: आज का दिन भागदौड़ वाला हो सकता हैI आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे। आपका उत्साह आपको साहस एवं बल प्रदान करेगा। आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते है। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है और आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में भी शामिल होंगे। यात्रा फलदायी साबित होगी।

धनु: आज आप अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी के साथ नरमी से बात करें। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मकर: कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे।

कुंभ: आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

मीन: बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के परिणाम अच्छे होंगे। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

नवंबर महीने में छठ महापर्व, कार्तिक पूर्णिमा सहित मनाई जाएगी गुरू नानक देव जयंती

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)