22 अक्टूबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 22 October 2019 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन मंगलवार है। नवमी तिथि आज सुबह सूर्योदय से पहले 05 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर चुकी है और देर रात 03 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। हम आपको बता रहे हैं आज 22 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। दूसरों पर आपके काम का पॉजिटिव असर पड़ेगा। किसी काम में माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।


वृष: भाग्य पर निर्भर रहते हुए कुछ भी न करें। ड्राइविंग करते समय सावधान रहें। फंड, निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें। व्यर्थ वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च के संकेत है। आप को कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारी ग्रहण करनी होगी। नए मित्र बनाने से बचें। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

मिथुन: पुराने अनुभवों से सीखकर आगे बढ़ने का समय है। आपको किसी भी फैसले में जल्दबाजी से बचना चाहिए। अगर भविष्य को लेकर किसी भी क्षेत्र की योजना बना रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। अपने करीबी लोगों के साथ सलाह-मशविरा कर कोई अहम निर्णय करना चाहिए।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अहम रहेगा। किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है। परिवार में वाद विवाद हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। अस्थिरता आपके व्यवसाय में बाधा उत्पन्न करेगी। चिकित्सा निदान पर कुछ पैसे खर्च हो सकते है।


सिंह: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। आपको कही-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपके बच्चों की वृद्धि और प्रगति आपकी खुशी और गर्व का स्रोत बनेगी।

कन्या: आज आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। सफर करने के लिए एक अच्छा दिन है। आप सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने व्यक्तिगत जीवन में खुश और संतुष्ट रहेंगे। व्यापारी लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। मुनाफे में वृद्धि होगी। बच्चों के साथ प्यार का रिश्ता बना रहेगा। आवश्यकता से अधिक खाने से बचें।

तुला: किसी भी मामले में बहुत ज्यादा समझौता करने से बचें। आप को अपने काम के लिए मान्यता और पुरस्कार प्राप्त होंगे। सहकर्मी आपके लिए मददगार साबित होंगे। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है। अपने लिए समय निकालें, सेहत आदि पर ध्यान दें। विवादों को बातों से सुलझाना जरूरी है।

वृश्चिक: आज का दिन शानदार रहेगा। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार रहें। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। नई दिशा में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। बोलने से पहले सोचें। विवादों को निपटाने या कर्ज चुकाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

धनु: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। कारोबार में नए लोगों से संपर्क भी होंगे। आपको काम करने के कई नये मौके मिलेंगे। ऑफिस का काम समय से निपटा लेंगे। आपसे कुछ लोग इम्प्रेस भी होंगे। परिवार में कोई अच्छी खबर मिलेगी।

मकर: भाग्य आज आपके पक्ष में है। आज का दिन आप के लिए बहुत फलदायक सिद्ध हो सकता है। आप नए विचारों और रणनीति के साथ आगे आएंगे। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने आप को अधिक तंदुरुस्त और ऊर्जावान पाएंगे। साथी के साथ स्नेह भरे रिश्ते का आनंद उठाएंगे।

कुंभ: विद्यार्थियों और रिसर्च करने वालों के लिए समय शुभ है। एक सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प से अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाएं। आपको सफलता और सितारों का साथ मिल सकता है। कई विचार धीरे-धीरे काम के रूप में उभर रहे हैं, लेकिन बुद्धिमानी से चुनें।

मीन: आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप नई चीजों को सीखने की कोशिश करेंगे। कम मेहनत में ज्यादा फायदा होगा। कुछ अच्छे विकल्प आपका इंतजार कर रहे हैं। किसी दोस्त या साथी के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)