22 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 22 September 2019 :  आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन रविवार है । आज कालाष्टमी है और आज जीवित्पुत्रिका व्रत भी है। साथ ही आज अष्टमी तिथि का श्राद्ध है।  हम आपको बता रहे हैं आज 22 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुख मिलेगा।


वृष: आज आप अत्यधिक सतर्क रहने का प्रयास करें। आपको अनुशासित रहना चाहिए। तीव्र प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए। धन की रुकावट से परिवार में असंतोष हो सकता हैI व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है।

मिथुन: आज का दिन अच्छा बीतेगा। करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार में पूरे दिन लाभ के योग बने रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक संबंध यथावत रहेंगे। नौकरीपेशा वाले लोग अपने काम से दूसरों को प्रभावित करेंगे।

कर्क: चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। थोड़ा सा रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा। अपने मूड स्विंग और भावानों को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। अपने आप पर पूरा भरोसा बनाएं रखें।


सिंह: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। बिजनेस में नई परियोजना से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबध बनाये रखें।

कन्या: व्यापार में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आपके वरिष्ठ व सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग देंगे। आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। आपको वाहन लाभ भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यह समय प्रेम संबंधों के लिए भी अच्छा है।

तुला:  आज का दिन कुछ सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में असफलता मिलने से परेशान रहेंगे। काम में मन नहीं लगेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने से संबंध बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें।

वृश्चिक: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें। निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। पूरे दिन लाभ के योग बने रहेंगे। खर्च में बढ़ोतरी आपको चिंतित कर सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

धनु:  आज आपका दिन बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी।

मकर: आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आय अच्छी रहेगी। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें, निष्पक्षता बनाएं रखें। आर्थिक संदर्भ में यात्रा आपको नए अवसर प्रदान कर सकती है। किसी पुराने परिचित से अचानक ही मिल सकते हैं।

कुंभ: आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। पुराने निवेश से लाभ के योग हैं। मेहनत का फल मिलेगा। अपना नुकसान करके किसी और की सहायता न करें। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और स्नेह मिलेगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।

मीन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कोई अधूरा काम जल्द ही पूरा हो सकता है। व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है। छात्रों के करियर में उन्नति के रास्ते खुल सकते हैं। आज शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी से सलाह लें। परिवार वालों के साथ समय बिताएं।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)