23 नवंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को आज रहना होगा सावधान, जानें अन्य सभी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 23 November 2019 : आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और दिन शनिवार है। एकादशी तिथि आज सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। हम आपको बता रहे हैं आज 23 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना करें, धैर्य से निर्णय लेने की जरुरत है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको फायदा होगा। किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।


वृष: आज आपको दूसरों के सहयोग से कुछ बड़ी सफलता मिल सकती है। अपने लोगों से मदद लेने में थोड़ी भी ना झिझकें। जरूरी मुद्दे पर अपने साथियों की राय अवश्य लें। आज कुछ लोगों को रोचक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन: अपने कार्यों को लेकर सतर्कता बरतें। वाद-विवाद या स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में धन खर्च होने की संभावना बन रही है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपके किये हुए अच्छे कार्यों का श्रेय आपको नहीं मिलेगा।

कर्क: आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आपको आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।


सिंह: आज का दिन भारी व्यस्तता भरा हो सकता है। आज कई बातें होंगी जो आप टीम के साथ या अपने साथियों के साथ साझा करना चाहेंगे। आज का दिन आप मिलने-जुलने में गुजारेंगे। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। धैर्य बनाये रखें। आर्थिक सन्दर्भ में काफी समय से आ रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी।

कन्या: आज आपका दिन शानदार रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेग। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे।

तुला:  आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। आपके कुछ खास काम बनते-बनते अटक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक: कुछ परेशान रह सकते हैं। कुछ योजनाएं अधूरी रहने से मन खिन्न होगा। अपने मन को स्थिर बनाएं रखें और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहें। किसी अच्छे व्यक्ति से सलाह लें जो आपका मार्गदर्शन कर सके। यदि आपके रिश्ते में तनाव चल रहा हो तो इस परेशानी का हल मिलेगा।

धनु:  आज आपको करियर को लेकर आपको कोई अच्छा ऑप्शन मिल सकता है। बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहेगा। आपको टीचर्स का सहयोग मिलेगा। जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी।

मकर: परियोजनाओं में देरी हो सकती है। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा। आप अपने मन में शांति और धैर्य बनाए रखें। सेहत का ख्याल रखें। आपको कई अवसर ऐसे मिल सकते हैं, जिनसे जीवन में उन्नति हो सकती है।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य की व्यस्तता के चलते मानसिक तनाव में रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। करियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह अवश्य लें। कोई भी निर्णय अपने आप न लें नहीं तो गलती हो सकती है। प्रियजनों के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है।

मीन: आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपनी ताकत और काम से पहचाने जायेंगे। ऑफिस में आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी मिलेगी। राजकीय कार्यों में आपको सफलता मिलने के आसार हैं । आज आपका रूका हुआ धन मिलने की पूरी उम्मीद है। सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

नवंबर महीने में छठ महापर्व, कार्तिक पूर्णिमा सहित मनाई जाएगी गुरू नानक देव जयंती

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)