23 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 23 September 2019 :  आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन सोमवार है। आज नवमी तिथि यानि नौवें दिन का श्राद्ध है।  हम आपको बता रहे हैं आज 23 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। किसी खास काम में भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है ।


वृष: आज आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। प्रमोशन होने के योग हैं। यदि नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। नई सफलता की ओर बढ़ेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे और आप संपत्ति या वाहन में भी निवेश कर सकते हैं।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चुनौतियां मिलेंगी। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अभी और मेहनत करने की जरूरत है। प्रेम संबंधों के लिए ये दिन अच्छा है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिजनों के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।

कर्क: नम्रता भरा व्यवहार बनाएं रखें, अहंकार की भावना से रखने से आपका नुकसान हो सकता है। परिस्थिति को अनदेखा न करें, अपनी आंखें खुली रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की आज बॉस प्रशंसा करेंगे। प्रियजनों के साथ नरमी भरा व्यवहार रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


सिंह: आज आपकी चिंता दूर होगी। आपकी पुरानी घरेलू समस्या का समाधान निकल जाएगा। आपको किसी काम में आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी आज आपसे खुश नज़र आयेंगे। सेहत के प्रति सतर्क रहें।

कन्या: व्यवसायी व्यस्त रहेंगे और सफल भी होंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के साथ ट्रांसफर भी हो सकता है। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और शेयरों में कुछ निवेश भी किया जा सकता है। सामाजिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी। अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें।

तुला:  आज का दिन शुभ है। नए प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार के विस्तार की योजना बनेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक: कुछ परेशान रह सकते हैं। कुछ योजनाएं अधूरी रहने से मन खिन्न होगा। अपने मन को स्थिर बनाएं रखें और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहें। किसी अच्छे व्यक्ति से सलाह लें जो आपका मार्गदर्शन कर सके। यदि आपके रिश्ते में तनाव चल रहा हो तो इस परेशानी का हल मिलेगा।

धनु:  आज आपको करियर को लेकर आपको कोई अच्छा ऑप्शन मिल सकता है। बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहेगा। आपको टीचर्स का सहयोग मिलेगा। जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी।

मकर: परियोजनाओं में देरी हो सकती है। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा। आप अपने मन में शांति और धैर्य बनाए रखें। सेहत का ख्याल रखें। आपको कई अवसर ऐसे मिल सकते हैं, जिनसे जीवन में उन्नति हो सकती है।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य की व्यस्तता के चलते मानसिक तनाव में रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। करियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह अवश्य लें। कोई भी निर्णय अपने आप न लें नहीं तो गलती हो सकती है। प्रियजनों के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है।

मीन: आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपनी ताकत और काम से पहचाने जायेंगे। ऑफिस में आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी मिलेगी। राजकीय कार्यों में आपको सफलता मिलने के आसार हैं । आज आपका रूका हुआ धन मिलने की पूरी उम्मीद है। सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)