24 दिसंबर राशिफल: सिंह राशि वालों की किस्मत लेगी करवट, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 24 December 2019 : आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 24 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (24 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: जॉब और बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। नई तकनीक अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। लगातार काम में लगे रहना आपको थकान और तनाव दे सकता है। अपने पार्टनर के साथ डिनर करने जा सकते हैं।


वृष:  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में कुछ लाभदायक यात्राएं हो सकती हैं। आज आप कोई सोशल वर्क कर सकतें हैं। आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल आएंगे। मेहनत जारी रखें। धन हानि की संभावना है। इसलिए धन का निवेश करने से अभी रुक जाएँ। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

मिथुन: आज आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। करियर के मोर्चे पर शानदार घटनाक्रम देखने को मिलेंगे। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। किसी भी काम में घर के बड़ों की सलाह लेना ही बेहतर होगा। पढ़ाई में आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है।

कर्क: आज कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेंगे। विरोधियों पर आपकी जीत सुनिश्चित है। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में परिजनों के बीच गुस्से की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। राजकीय सहयोग मिलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। रचनात्मक काम करेंगे।


सिंह: आज आपका भाग्य बदलने के लिए तैयार हैं। आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रह सकता है। नए और रोमांचक परिवर्तन, यह एक नई परियोजना या कैरियर में हो सकता है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। दूसरों की मदद करेंगे।

कन्या: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिलेगी। दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

तुला: क्रोध से बचें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। रहन-सहन में परेशानी होगी। माता को स्वास्थ्‍य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। आपकी ख्याति बढे़गी। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

वृश्चिक: मन शांत रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नए संपर्क स्थापित होंगे। आपको समय-समय पर शुभचिंतकों की मदद मिलेगी। व्यवसायी साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। घरेलू जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा। आय में वृद्धि होगी।

धनु: परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे । सीनियर्स आपको हर तरह से सपोर्ट करेंगे।

मकर: आत्मविश्वास कम होगा। आय में कमी होगी और खर्च बढ़ेंगे। परिवार की समस्या परेशानी का कारण बन सकती हैं। स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

कुंभ: वाणी में सौम्यता रहेगी। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा । रचनात्मक कार्य से समाज में आपकी चर्चा होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय बढ़ेगी। वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक समस्याओं का हल निकलेगा।

मीन:  दिन उथल-पुथल से भरा रहेगा। आपकी माँ और आपके बच्चों का स्वास्थ्य भी आपको कुछ परेशान कर सकता है। कुछ शत्रु आज हावी हो सकते हैं। नौकरी में उन्नति होगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। पूँजी निवेश का विस्तार संभव है। नौकरी में आपका महत्व बढ़ेगा। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।


दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)