24 नवंबर राशिफल: धनु राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 24 November 2019 : आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 24 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आप अपने अंदर काफी ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। कुछ मामलों में आप काफी बहादुरी से काम लेंगे। किसी भी फैसले के पहले गंभीरता और सावधानी से विचार करने की आवश्यकता होगी। करियर के मोर्चे पर बड़ा जोखिम उठा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृष: आज एक मिलाजुला परिणामों वाला दिन होगा। आप बौद्धिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए तैयार रहेंगे। अचानक खर्च हो सकता है। आप अपने कार्यस्थल पर नई कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। यह समय नई रणनीति और दृष्टिकोण अपनाने और केंद्रित रहने का है। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे। आप जब चाहें तब अपने साथी का सहयोग प्राप्त करेंगे।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। आज धन लाभ की पूरी संभावनाएं हैं। शादी-विवाह को लेकर हो रही चर्चाओं में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल नहीं है।

कर्क: आज के दिन सही सलाहों पर ध्यान दें। दोस्तों की बात गौर करें। आपको मित्रों से कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है। दिन सुखद और आश्चर्य भरी बातों के साथ गुजरने के संकेत हैं। काम और पारिवारिक जीवन के बीच संघर्ष होगा। कुछ भी योजना के अनुसार होने की उम्मीद न करें।


सिंह: छात्रों के लिए बेहतर समय है। यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। धन के मामले में समय सामान्य है। आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। न्यायालय संबंधी मामले अभी थोड़ा लंबा चल सकते हैं।

कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसा कमाने के अलावा अपनी अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करें। समय के चलते आज काम अधूरे रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। अपने घर और कार्यालय के लिए चीजें खरीद सकते हैं। आप अपनी योजनाओं के मुताबिक आगे बढ़ेंगे।

तुला: आज दिन आपको बहुत कुछ हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़ने की कोशिश में जुटे रहेंगे। यह महत्वाकांक्षाओं और जिम्मेदारी का समय है। आप लंबे समय से बहुत मेहनत कर रहे हैं। इसका परिणाम आपको जल्द मिल सकता है।  

वृश्चिक: छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे। आप में से कुछ लोग अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में प्रगति कर पायेंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा।

धनु:  आज का दिन शुभ रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आज आपको सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दफ़्तर में वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे। बुजुर्गों की सेहत की चिंता सताएगी।

मकर: आज कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपके लिए सुखद और चुनौती पूर्ण रहने वाला होगा। सफलता आज मिलती दिख रही है। आपको अपने काम और यात्रा से लाभ मिलेगा। अपनी कल्पना शक्ति का उपयोग करके आपको काफी सफलता मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगा।

कुंभ: आप अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में जुटेंगे। आप एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है। आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

मीन: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। विरोध आपको फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। धन संचय में सफल होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

नवंबर महीने में छठ महापर्व, कार्तिक पूर्णिमा सहित मनाई जाएगी गुरू नानक देव जयंती

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)