26 अक्टूबर राशिफल: सिंह, तुला और धनु राशि वालों पर मां लक्ष्मी मेहरबान, जानें अन्य राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 26 October 2019 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन शनिवार है। त्रयोदशी तिथि 03 बजकर 57 मिनट तक ही रहेगी और 03 बजकर 58 मिनट से चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। अतः नरक चतुर्दशी आज ही है। आज दिवाली उत्सव का दूसरा दिन है। इसे रूपचतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। हम आपको बता रहे हैं आज 26 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज थोड़ी-सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा। वाहन खरीदने के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। आज आप समाज के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। छोटे बच्चों को गिफ्ट मिल सकते हैं, जिससे वो पूरा दिन खुश रहेंगे। आपको अपने काम के सकारात्मक रिजल्ट मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है।


वृष: आज का दिन शुभ और आशाजनक है। आज आप बेहद ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे। नौकरी का वातावरण अच्छा रहेगा। आपको काम में नये उत्साह का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र के लिए यह सकारात्मक समय है। पति/पत्नी के साथ तीव्र तर्क-वितर्क से बचें। मित्रों और सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकता है।

मिथुन: आज का दिन फलदायक रहेगा। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। किसी गुरु या समझदार व्यक्ति से मुलाक़ात होगी जो आपका आने वाले समय के लिए मार्गदर्शन करेंगे। आज बच्चों के साथ कुछ समय ज़रूर बिताएं। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। सीखने-सिखाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

कर्क: आज मनवांछित परिणाम नहीं मिलेंगे। कार्यक्षेत्र पर हताशा प्राप्त होगी। आपको बहुत से नए अवसर मिलने जा रहे हैं। कारोबार में लाभ के योग बने रहेंगे। निजी संबंधों में खटास आएगी। मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। अध्यात्म और ध्यान में समय बिताने से मन को शांति मिलेगी।


सिंह: आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आपके सारे काम पूरे हो जायेंगे, लेकिन धैर्य बनाये रखने की आवश्यकता है। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज बच्चों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ मंदिर में जा सकते हैं।

कन्या: आज किस्मत आप पर मुस्करा रही है। इस दिन में आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता है। अपने आपको ऊर्जा और नए आशावाद से भरा महसूस करेंगे। आपको पदोन्नति, आर्थिक लाभ एवं व्यवसाय में मुनाफे के बारे में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप एक नए रिश्ते का आरंभ कर सकते हैं।

तुला: जीवन और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे, इनका भरपूर लाभ उठाएं। धन लाभ के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। यदि कोई प्रोजेक्ट आरम्भ कर रहे हैं तो संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। एक समय में एक ही काम पर फोकस रखने से जल्द ही सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: आज का दिन शुभ है। भाग्य आज काफी हद तक आप के पक्ष में रहेगा। लंबे समय से प्रयासरत कामों में सफलता मिलेगी। करियर में तरक्की होगी। व्यापार में भरपूर लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सहकर्मियों से बहस हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों और परिवार के साथ जश्न मनाने का मन करेगा।

धनु: आज के दिन किस्मत आपके साथ है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर सेलिब्रेशन कर सकते हैं। किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आपको खुशी महसूस होगी।

मकर: आज अपने भाग्य पर निर्भर रहने का दिन नहीं है। यह समय महत्वपूर्ण वित्तीय मामलों के लिए अच्छा नहीं है। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय किसी और दिन के लिए टाल दें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। छल के प्रति सतर्क रहें। दोस्ती की आड़ में कोई दुश्मन आपके विश्वास को धोखा दे सकता है।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए बहुत से विकल्प लाएगा। यदि नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं। अचानक से उत्पन्न वित्तीय मुद्दे और समस्याएं आपको परेशान कर सकते हैं। तनाव में वृद्धि होगी। चिड़चिड़ापन रहेगा और छोटे भाई बहनों के साथ मतभेद होने की भी संभावना है।

मीन: आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ है। आज जीवन में कुछ नया करने का मौका मिलेगा, इससे पीछे न हटें। कारोबार को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। नए निवेश की ओर कदम बढ़ेंगे। लाभ की प्राप्ति होगी। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बातों को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)