27 दिसंबर राशिफल: मीन राशि वाले कर सकते हैं रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 27 December 2019 : आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और दिन शुक्रवार है। प्रतिपदा तिथि सुबह 10:41 बजे तक ही रहेगी। हम आपको बता रहे हैं आज 27 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (27 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन धैर्य के साथ आगे बढ़ने का है। अत्यधिक जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वे समय सीमा में पूरे हो सकते हैं। आपके लिए आज का दिन रोमांस और स्नेह से भरा रह सकता है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है।आपसी मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें।


वृष:  आपके लिए आज का दिन काफी उथल-पुथल से भरा रहेगा। आपके बनते कामों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान की ओर से आपको और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास की तारीफ होगी। व्यापार के सिलसिले में दिन काफी बेहतर है। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। लव लाइफ के लिए आज का दिन काफी उत्तम है। दांपत्य जीवन में अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

कर्क: आपको आज कई मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आपके विचारों को लोगों द्वारा सराहा जाएगा। पढ़ने-लिखने में रूचि बढ़ेगी। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ के लिए दिन कमजोर है।


सिंह: आज आपके लिए बहुत कुछ बेहतर करने की संभावना है। लोग आपके काम में सहयोगी होंगे। आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। आपका निजी जीवन भी काफी अच्छा रहेगा। रोमांस के लिए समय बेहतरीन होगा। आपको अधूरी नींद या अत्यधिक वर्कलोड के कारण थोड़े तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या: आपके लिए आज का दिन अहम है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। कार्य में सफलता भी मिलेगी। लव लाइफ भी आज अच्छा रहेगा। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य भी कमजोर है सकता है।

तुला: आज भविष्य से जुड़े मामलों में फैसले ले सकते हैं। अपेक्षा के अनुकूल आपको सफलता मिल सकती है। आपको कुछ मामलों में परिवर्तन और नई शुरुआत की आवश्यकता महसूस हो सकती है। बेरोजगार लोग किसी जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक: आज आप को अप्रत्याशित धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी सूचना मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छोटे भाई बहनों से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। प्रेम जीवन में आपका प्रिय आपसे अपने प्रेम का इजहार करेगा।

धनु: आज का दिन मिले-जुले प्रभाव लेकर आएगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। लेकिन खर्च बढ़े रहेंगे। जल्दबाजी या गुस्सा दिखाने से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। चीजों को प्राथमिकता के आधार पर समय दें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगे और आप एक दूसरे के निकट आएंगे।

मकर: आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। मन में प्रसन्नता कायम रहेगी। व्यापारिक विवादों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकेगा। अनजान लोगों पर विश्वास नहीं करें। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति नजरअंदाज ना रहें।

कुंभ: आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आपको अच्छी आमदनी होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं फलदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध सुधरेंगे। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या रह सकती है।

मीन:  आपके लिए यह बदलाव का समय है। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। किसी रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी यदि कोई प्रोजेक्ट आरम्भ हुआ है वह उचित दिशा में जा रहा है। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाएं रखें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।


दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)