28 दिसंबर राशिफल: इन 4 राशियों के लिए शानदार रहेगा आज का दिन, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 28 December 2019 : आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और दिन शनिवार है। द्वितीया तिथि सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। हम आपको बता रहे हैं आज 28 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (28 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।


वृष:  आज के दिन नए अनुबंध हो सकते हैं। भेंट या उपहार की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कार्य में प्रगति से उत्साह बढ़ेगा। आज आपको दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं आएगी। कुछ लोगों को लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। ये यात्रा काफी सफल और सकारात्मक परिणाम देने वाली रहेगी।

मिथुन: आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। अचानक धन की प्राप्ति संभव है। महत्वपूर्ण व्यक्ति सहायता को आगे आएंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

कर्क: आज कुछ लोगों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। कुछ लोगों को पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके लिए आज का दिन अपनी रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाने का है। कारोबार के सिलसिले में कहीं यात्रा का योग बन सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय अच्छा बीतेगा।


सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार से मिलकर अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं। कोशिशों से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। सोचे हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है।

कन्या: आज का दिन शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज अपने ऑफिस में आप काफी दिमाग से काम करेंगे और कुछ लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला:  कार्यक्षेत्र मेें स्थिति सामान्‍य रहेगी। यात्रा शुभ रहेगी। आपके मन में कई बातों के कारण तनाव और परेशानी रह सकती है। आज दूसरों की बातों में न आयें। किसी महिला की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। संतान की गतिविधियां चिंता में डाल सकती हैं। मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक: आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। किसी बात के कारण तनाव में रहेंगे। आलस्‍य व थकान का अनुभव करेंगे। मांगने पर आसानी से मदद मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्‍व बना रहेगा। घर की सजावट पर खर्च हो सकता है। अध्यात्म और दर्शन के प्रति रुचि बढ़ेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

धनु:  निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है। अपने जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। बात का बतंगड़ न बनाएं। खानपान पर भी संयम रखें।

मकर: युवाओं को करियर के अच्‍छे विकल्‍प मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्‍ताव मिल सकते हैं। व्‍यापार में पैसा सोच-समझकर ही लगाएं। पत्‍नी का प्रेम व सहयोग प्राप्‍त होगा।

मीन: कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी कामयाबी को लेकर आश्वस्त रहेंगे। नौकरीपेशा लोग खूब तरक्की करेंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।


दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)