28 अक्टूबर राशिफल: सिंह और कन्या राशि वालों के लिए खास रहेगा आज का दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 28 October 2019 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और दिन सोमवार है। अमावस्या यानि दिवाली की रात बीत चुकी है। अमावस्या तिथि आज सुबह 09 बजकर 09 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज गोवर्धन पूजा और बलि प्रतिपदा है। हम आपको बता रहे हैं आज 28 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई जरूरी काम आसानी से पूरा हो सकता है। पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप खुद को फिट महसूस करेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।


वृष: अस्थिरता आपके व्यवसाय में बाधा उत्पन्न करेगी। चीजें आपकी अपेक्षा के अनुसार काम नहीं कर रही हैं। पैसे से संबंधित मुद्दों के प्रति सावधान रहें। विदेशी व्यापार से लाभ होने के मजबूत संकेत हैं। आपका अपने जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता है। अजनबियों के साथ अधिक मित्रता न दिखाएं।

मिथुन: आज का दिन बेहतरीन रहेगा। माता-पिता के साथ समय बीतेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। भागदौड़ रहेगी। गुस्सा ज्यादा रहेगा। आज आप किसी भी तरह के कलह से बचें। जोखिम भरे कार्यों को टाल दें।

कर्क: परिवार में सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। कारोबार में मेहनत का फल मिलेगा। समाज में मानहानि न हो उसका ध्यान रखें। स्त्री वर्ग से कोई मुसीबत खड़ी होने की संभावना है। पैसे खर्च होंगे। समय से भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं।


सिंह: आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज बनाई गई कुछ योजनाएँ पूरी हो सकती है। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। अतिरिक्त आमदनी होने के आसार बन रहे हैं। पूरे दिन शरीर स्वस्थ रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

कन्या: किस्मत आज आप पर मुस्कुरा रही है। अपनी निष्ठा से आप कुछ भी हासिल करने में सक्षम रहेंगे। आज एक नयी ताजगी का एहसास आपके तन और मन को भर देगा। सभी तनाव और परेशानियाँ आज समाप्त हो जाएंगी। आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी जो आप के लिए फायदेमंद साबित होंगी। आपके प्रयासों के माध्यम से धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

तुला: आज का दिन शुभ रहेगा। आज इनकम में बढ़ोतरी होगी। किसी कारणवश तनाव व चिंता से घिरे रह सकते हैं। किसी भी तरह की झंझटों से दूर रहें। किसी परिचित व्यक्ति से धोखा मिल सकता है, इसलिए सतर्कता बरतें। दिन के अंत तक उत्कृष्ट वित्तीय लाभ होने की संभावना है। परिवार का कोई सम्बन्धी आपके लिए सहायक साबित होगा।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता के पल व्यतीत कर सकेंगे। कोर्ट- कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। ऑफिस में स्त्री वर्ग से लाभ होने की संभावना है।

धनु: आज का दिन खुशियाँ लेकर आया है। आज जिस काम को आप शुरू करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन सकारात्मक रहेगा। किसी जॉब के लिए दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। यात्रा का कोई कार्यक्रम आज टल सकता है, जिससे आपको ही लाभ होगा।

मकर: आज परिस्थितियां कठिन हो सकती हैं। गलतफहमी होने की संभावनाएं हैं। कार्यस्थल पर संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कोई सकारात्मक काम नहीं हो पाएगा। अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। घर परिवार में लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। आपका प्यार आपसे दूर जा सकता है।

कुंभ: आज का दिन शुभ रहेगा। आज लंबे समय से आप जो चाहते हैं वो काम संभव है। वाहन या मशीनरी के इस्तेमाल में सावधान रहें। जोखिम लेने से बचें। आलस दूर होगा। कुछ अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए समय अनुकूल नहीं है। मसालेदार और गरिष्ठ भोजन से बचें।

मीन: आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ेंगे। खर्च अधिक रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।आपके बच्चों की वृद्धि और प्रगति आपकी खुशी और गर्व का स्रोत बनेंगी। कारोबार बहुत लाभदायक रहेगा। निवेश और अचल संपत्ति से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने जरूरत है।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)