29 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 29 September 2019 : आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन रविवार है। हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है। आज से लेकर पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ शक्ति स्वरूपों की पूजा-उपासना की जाएगी। हम आपको बता रहे हैं आज 29 सितंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। कई दिनों से रूके काम में सफलता मिलेगी। परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ समय बिताएंगे। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास घोलने का दिन है।


वृष: आज आप खुश और हंसमुख रहेंगे। आपके करियर और वित्तीय स्थिति में भी काफी सुधार होगा। निवेश प्रयासों के लिए दिन शुभ है। प्रेमियों के लिए सुखद समय रहेगा। आप महत्वपूर्ण लोगों के साथ नए संबंध स्थापित करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। दफ्तर का जरूरी काम पूरा होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे। काम को लेकर आज कोई लापरवाही न करें। किसी करीबी प्रियजन से आज कुछ मतभेद हो सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी। सेहत शानदार रहेगी।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यस्तता बढ़ेगी। जल्द ही अपने प्रियजनों से मिलने का मौका मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहें। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी।


सिंह: किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। दोस्तों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। आज व्यापार में आपको सोच समझकर निवेश करना चाहिए। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। माता-पिता संतान के करियर को लेकर चिंतित होंगे।

कन्या: आज आप नई रणनीति बनाएंगे।पार्टनरशिप में कुछ नवीन व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं। किसी बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। आपकी छवि में निखार आएगा। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। प्रियजनों के साथ यात्रा लाभदायक होगी।

तुला:  आज का दिन ठीक बीतेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में धन लाभ हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। अपनी कमियों की बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान दें।

वृश्चिक: कार्य क्षेत्र में व्यवधान आएगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। मन में तनाव बढ़ेगा और सेहत पर भी नकारात्मक असर होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी अपेक्षित है।धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। आज परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। अहंकार पीड़ा का कारण होगा।

धनु:  आज कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहने वाला है। जरूरी काम में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। नए स्रोतों से आपको धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव बना रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

मकर: आय में वृद्धि संभव है।आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में होंगी। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अवसर आपके रास्ते में आएंगे और आप उनका समय पर उपयोग करेंगे।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई भी काम आसानी से पूरा होगा। आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। माता-पिता के साथ शाम को धार्मिक स्थल जा सकते हैं।

मीन: किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल होगी। कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। दफ्तर में कोई नया काम आपको मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं।


सितंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, मुहर्रम और ओणम समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)