3 दिसंबर राशिफल: धनु राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, इस राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 3 December 2019 : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 3 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (3 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन शुभ रहेगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आप प्रियजनों और मित्रों के साथ समय बिताएंगे। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों से संपर्क होगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर कर सकते हैं। संतान से लाभ होगा। सेहत सामान्य रहेगा।


वृष: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। योजना अनुसार काम होने में कुछ समस्या हो सकती है। कुछ तनाव और चिंता आपको हतोत्साहित करेंगे। नौकरी करने वालों एवं व्यवसायियों के लिए दिन ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जॉब में प्रमोशन की संभावना है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मिथुन: आज मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। व्यवसाय में बाधाएं उपस्थित होंगी। सहकर्मियों का ज्यादा सहयोग नहीं मिलेगा। धन का अपव्यय होगा। सरकारी काम अटक सकते हैं। संतान की चिंता रहेगी। पेट के दर्द से परेशान रह सकते हैं। नई चीज शुरू करने की बजाय अपने अधूरे कामों पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है।

कर्क: आज अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से बचें। किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें। स्थितियां खुद धीरे-धीरे सुधर जाएंगी। कुछ दोस्तों से मनमुटाव भी हो सकता है। धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।


सिंह: आज का दिन मिश्रित फल वाला है। आपको कुछ अच्छी सूचना के साथ कोई नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार के क्षेत्र में पार्टनरों के बीच मनमुटाव हो सकता है। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में तकरार हो सकता है। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या: आज का दिन शानदार रहेगा। जीवन में अच्छी चीजों को पाने उम्मीद कर सकते हैं। अपनी योजनाओं को मूर्त रुप देने के लिए प्रयास शुरू करें। कामकाज में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

तुला: आज आपका दिन बेहतरीन गुजरेगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। करियर में प्रगति होगी। स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में जमकर फायदा होने के संकेत हैं। खिलाड़ियों को सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य का पहिया आपके आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ा रहा है।

वृश्चिक: आज मन चिंताग्रस्त रहेगा। कार्य का दबाव रहेगा। धनहानि एवं यशहानि हो सकती है। दस्तावेज से जुड़े कामों में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। निजी संबंधियों से अनबन हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। छात्रों को कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। सेहत का ख्याल रखें।

धनु:  आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कामकाज में सफलता हासिल होगी। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों एवं प्रियजनों से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा।

मकर: कार्यस्थल पर सफलता प्राप्ति के योग हैं। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आप धर्म या समाज के कार्यों से से जुड़ेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ: कामकाज में मन लगाने से आप कारोबार में आगे बढ़ेंगे। कुछ नए अवसर आपके समक्ष आ सकते हैं। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। शिक्षकों से पढ़ाई में मदद मिलेगी। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। भाई-बहनों से आपका मनमुटाव हो सकता है।

मीन: आकस्मिक घटना के कारण चोटिल हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता सता सकती है। कुछ काम आपकी जल्दबाजी से बिगड़ सकते हैं। पेशे से जुड़ी यात्राएं लाभदायक नहीं होंगी। चिकित्सा और व्यर्थ के खर्चों में वृद्धि से आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा।


दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)