4 जनवरी राशिफल: किसी को सफलता, किसी को चिंता, जानें क्या कहता है आज आपका राशिफल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 4 January 2020 : आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 4 जनवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (04 January 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। लंबे समय से चल रही रुकावटें आज खत्म हो जायेंगी। आज आप में सफलता और उच्च पद हासिल करने की चाहत होगी। एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। घर में कोई मेहमान आ सकता है। बिजनेस के सिलसिले में आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।


वृष:  आज का दिन मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में होंगी। दोपहर बाद खर्चों का जोर रहेगा। भाई-बहन भी खर्चे की डिमांड कर सकते हैं। किसी अनचाही यात्रा पर जाने से खर्चे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन खुशी देगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।

मिथुन: नए काम के लिए समय अनुकूल है। कुछ मामलों में आपको बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके ऊपर आज अतिरिक्त जिम्मेदारी भी आ सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कुछ लोग नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें। आपको अपने दोस्तों और पुराने साथियों से कुछ मदद मिल सकती है।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। संतान को उनके क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है।


सिंह: पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलेगा। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे बढ़ने की सोचें। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों सलाह लें। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता बनी रहेगी।

कन्या: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। कुछ मामलों में आपके लिए परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। आज का दिन आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी अच्छा है।

Horoscope 2020: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

तुला:  आज आपकी स्थिति बेहतर रहेगी। कार्य क्षेत्र में आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप आज खुशी का अनुभव करेंगे। व्यापार में आज कोई अच्छी सफलता हाथ लग सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपको अपने रिश्तों के प्रति समर्पित होने का समय है। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी, नए मित्र भी बन सकते हैं।

वृश्चिक: आज भाग्य आपके साथ रहेगा। कुछ मामलों में अधिक प्रयासों के बाद ही सफलता मिलेगी। आमदनी ठीक रहेगी। आपके प्रेम जीवन में भी खुशी भरे पल रहेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी बड़े आयोजन की प्लानिंग हो सकती है। आप अपने विरोधियों के प्रति सजग रहें। कई नए लोगों से आप मिलेंगे और उनसे आपको काफी सहायता भी मिल सकती है।

धनु: आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आय के नए स्रोत बनने के पूरे योग हैं। आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अगर आप किसी चीज में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये समय बेहतर है। लेन-देन में सावधानी रखें। पिता के कार्यों में आपका सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाने के लिए दिन अनुकूल है। साहस के बल पर चुनौतियों से निपटेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर: आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। यात्रा और निवेश लाभ देने वाले हैं। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने के लिये जायेंगे। विदेश में उच्च शिक्षा की चाहत रखने वालों को किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है।

कुंभ: आज आपकी उन्नति का मार्ग खुलेगा। नौकरी में प्रमोशन होने के योग हैं। व्यापार में जिस टेंडर या प्रोजेक्ट का कुछ समय से इंतज़ार था वह आपको मिल जाएगा। किसी भी बात की जल्दबाजी न करें। नए लोगों से मेल जोल बढेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। अपने मन में स्थिरता और संयम बनाएं रखें।

मीन: आज का दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का सितारा चमकेगा। आपके बिगड़े कार्य भी बन जाएंगे। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। आमदनी के मामले में दिन अनुकूल है। भूमि व भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरुरत नहीं है। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। पारिवारिक जीवन ठीक ठाक रहेगा।


जनवरी 2020 में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)