5 दिसंबर राशिफल: कन्या राशि वालों के कदम चूमेगी सफलता, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 5 December 2019 : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 5 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (5 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। कोई नया क्लाइंट भी आपसे जुड़ने की कोशिश करेगा। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार में सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।


वृष: आज का दिन शुभ रहेगा। सभी कार्य सरलतापूर्ण संपन्न होंगे। कामकाज में लाभ भी होगा। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आपके कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नए कार्यों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलने के योग हैं।

मिथुन: आज के दिन आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करने की जरूरत है। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें।

कर्क: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। काम के बोझ से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। आपको अपने वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद न करें। फालतू विवाद में भी पड़ सकते हैं। किसी भी स्थिति में निर्णय लेने से पहले थोड़ा इंतज़ार कर लें।


सिंह: आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो सकता है। कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। आपकी मेहनत जल्द ही रंग लाएगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा।

कन्या: कार्य की सफलता से मन गदगद रहेगा। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। रिश्तेदारों से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। घूमने-फिरने की संभावना बन रही है। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा।

तुला: आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। आकस्मिक खर्च के योग हैं। कुछ खास काम आपके अटक सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। आपकी कोशिशों में कमी ना आने दें। यात्रा को टाल दीजिए। व्यावसायिक क्षेत्र में आज सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक: आपका दिन शानदार रहेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। शॉपिंग में धन का खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आप के हित में नहीं रहेगा।

धनु:  छोटी यात्रा का योग है। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधन को खरीद पाएँगे। किसी तरह के दस्तावेज में हस्ताक्षर या मुहर लगाते समय सावधानी बरतें।

मकर: अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें। आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। आज धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यर्थ की चिंताओं में मिले हुए अवसर को न गवाएं। जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा। आज अधिक वाद-विवाद न करें। प्रियजन के साथ मेल-मिलाप मन को आनंदित करेगा।

कुंभ: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल भी होंगे। आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा।

मीन: आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा दिन रहेगा। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी। दूसरों की खुले दिल से मदद करें। मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में आनंद छाया रहेगा।


दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)