5 नवंबर राशिफल: आज इन पांच राशि वालों का चमकेगा भाग्य, जानें अन्य राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 5 November 2019 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन मंगलवार है | इसके साथ ही आज अक्षय नवमी व्रत है। शास्त्रों में अक्षय नवमी का बहुत महत्व बताया गया है। अक्षय का अर्थ होता है- जिसका क्षरण न हो। इस दिन किए गए कार्यों का अक्षय फल प्राप्त होता है। इसे इच्छा नवमी, आरोग्य नवमी, आंवला नवमी, कूष्मांड नवमी और धातृ नवमी इत्यादि नाम से भी जाना जाता है। हम आपको बता रहे हैं आज 5 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। जो लोग कपड़े का बिज़नेस करते हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा लाभ होने वाला है। आज लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है।


वृष: आज आपकी कोई बड़ी ख्वाईश पूरी हो सकती है। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ मामलों में अपने लोगों की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है। सोच-समझकर ही किसी बात पर फैसला करें। आपके कुछ निर्णय आपके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित हो सकते हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। महिलाओं के लिये दिन बड़ा ही अच्छा रहेगा।

मिथुन: योजना बनाने और निर्णय लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार्यालय का वातावरण सौम्य रहेगा। व्यापार के नए क्षेत्रों में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधा की वस्तुओं पर पैसा खर्च करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर का वातावरण शांतिमय रहेगा। प्यार का इजहार करने के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क: आज का दिन अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा। काम से संबंधित अड़चनें दूर होंगी। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगी। कुछ जरूरी कामों के लिए आपको काफी यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। अपनी वाणी को लेकर आज सावधान रहें।


सिंह: आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप अपने सोचे हुए कामों को जल्दी पूरा कर लेंगे। जो लोग लोहे आदि का बिज़नेस करते हैं, उनके काम का विस्तार हो सकता है। जो छात्र पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं, उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपको बहन और माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या: आज का दिन मिलने-जुलने या मीटिंगों में भविष्य की योजनाओं पर काम करने में बीत सकता है। आपको काफी सारा समय दफ्तर या बिजनेस से जुड़े कुछ मुद्दों को सुलझाने के लिए देना पड़ सकता है। अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी कार्यक्षमताओं की सराहना होगी। आज यात्रा के लिए बिल्कुल भी शुभ दिन नही है।

तुला: आज किसी अच्छी खबर से आपका दिन बन जाएगा। आकस्मिक लाभ होने की संभावना अधिक है। आप अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम हो पाएंगे। मित्र और सहकर्मी आपके प्रयासों में आपका समर्थन करेंगे। आपका मिजाज सकारात्मक होगा। आप दूसरों पर एक अच्छा प्रभाव बनाने में सफल होंगे।

वृश्चिक: आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ है। आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में तरक्की होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। प्यार में प्रगाढ़ता आएगी। आपके व्यवहार में काफी परिपक्वता रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

धनु: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। कोर्ट-कचहरी के काम से जुड़े लोगों का काम अच्छे से पूरा होगा। आपको अपने काम में पूर्ण रूप से सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपको जूनियर्स का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

मकर: आपको जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। आज के दिन आपको धन संबंधी मामलों में थोड़ा सावधान रहना पड़ सकता है। आपको उधार पैसा लेने और देने दोनों ही मामलों में बचना पड़ेगा। कुछ लोगों से आपके संबंध भी खराब हो सकते हैं।

कुंभ: एक शुभ और प्रगतिशील दिन आप इंतजार कर रहा है। आप लंबित मुद्दों को हल करने में सक्षम होंगे। व्यावसायिक वृद्धि के नए अवसर आपके समक्ष आएंगे । विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ होने की संभावना है । आपकी अत्यधिक ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह अनुकूल परिणाम देंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मूल्यवान समय बिता पाएंगे।

मीन: आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग लेखक हैं, आज उनके विचारों का सम्मान होगा। आपकी लेखनी की हर जगह तारीफ होगी। आप कुछ ऐसी जगह निवेश करने की योजना बना सकते हैं जो आपको भविष्य में काफी तगड़ा लाभ दे सकता है। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)