6 जनवरी राशिफल: आज कर्क और सिंह राशि के लोगों को मिलेंगे शुभ समाचार, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 6 January 2020 : आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन सोमवार है। पुत्रदा एकादशी आज ही है। हम आपको बता रहे हैं आज 6 जनवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (06 January 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप नये काम करने की सोच सकते हैं। आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है।


वृष:  आज दिन बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न होगा। आपको कुछ मामलों में अपने बॉस से तारीफ मिल सकती है। आपको अपने टारगेट को लेकर हमेशा फोकस रहना होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख पायेगा। जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।

मिथुन: आज आप सकारात्मक रहेंगे। आपके लिए समय बिलकुल फेवर का हो सकता है। कुछ पुराने सौदों में आपको फायदा देखने को मिल सकता है। कोई पुराना अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। आप अपने करियर में अच्छा करेंगे। आपका प्रेमी आपके साथ यात्रा की योजना बनाएगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क: आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आप अपनी नौकरी में अच्छा करेंगे। आपके बॉस आपके काम की सराहना करते हैं। अतिथियों का आगमन होगा। परिवार में बेवजह तनाव रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व रोग से बचें। आलस्य हावी रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।


सिंह: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आपको रिश्तों में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या: आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। प्रेम के मामलों में दिन बेहतर रहेगा। आप अपनी पसंद की नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपने प्रियतम को साथ लेकर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। परिवार की कोई आवश्यकता आपका ध्यान खींचेगी।

Horoscope 2020: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साल 2020 का राशिफल

तुला:  आज भागदौड़ अधिक होगी। आराम का अवसर नहीं मिलेगा। भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी। किसी यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। अप्रत्याशित लाभ व बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कामकाज ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक: आज सितारे आपके फेवर में रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं और साधनों में वृद्धि हो सकती है। आपको आज कुछ मामलों में कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। वरिष्ठ लोगों का सहयोग और समर्थन आपको निरंतर मिलता रहेगा। आपके बॉस काम में मदद करेंगे। आपको अपने जीवन का प्यार जल्द ही मिल जाएगा। लंबी यात्रा से आपको काफी थकान हो सकती है।

धनु: आज आपका दिन शानदार रहेगा। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। विरोधी पस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

मकर: आज का दिन शुभ रहेगा। मन में नए विचार आएंगे। किसी काम के लिए नई योजना बना सकते हैं। इनकम के जरिए बढ़ेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप की मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। व्यवसाय में निवेश के लिए कुछ और समय प्रतीक्षा करना बेहतर होगा। विवाहित जोड़े आज मनोहर दिन की अपेक्षा कर सकते हैं। आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी।

मीन: आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है किन्तु लापरवाही करने से नुकसान भी हो सकता है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी। कार्यस्थल पर मुकाबले या टकराव से बचें। ड्राइविंग करते समय सावधान रहें।


जनवरी 2020 में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)