6 नवंबर राशिफल: इन 6 राशियों के लिए शानदार रहेगा आज का दिन, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 6 November 2019 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और दिन बुधवार है। सुबह 07 बजकर 23 मिनट पर दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। हम आपको बता रहे हैं आज 6 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। आप किसी नये आय के स्रोत का फायदा उठा सकते हैं। आप नए लोगों के संपर्क में भी आ सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा। परिवार वालों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे।


वृष: आज का दिन शानदार रहेगा। कोई खास काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लवमेट के साथ दिन बेहतरीन गुजरेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे।

मिथुन: आज भाग्य आपका साथ देगा। आप एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आज कुछ नया शुरू करने के लिए एक अच्छा समय है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। आपको अपनी आजीविका के लिए मित्रों और परिवार से मदद मिल पाएगी। आप को ऐसे नए अवसर मिलेंगे, जो आगे जाकर आपके लिए लाभकारी साबित होंगे।

कर्क: आज का दिन अच्छा रहेगा। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले। उन्नति और तरक्की के योग हैं। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। फंड, निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें।


सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको सबकी मदद करके चलना चाहिए। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कठिन विषय पर शिक्षकों से चर्चा कर सकते हैं। घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से शरीर कुछ ढीला हो सकता है। आज आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें।

कन्या: आज का दिन शानदार रहेगा। दफ्तर में आपके काम की तारीफ होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार में सबके साथ संबंध अच्छे होंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम से पहले दोस्तों की सलाह लें। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला: आज आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। आपकी अधिकतर इच्छाएं पूर्ण होंगी। व्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। मुनाफे और ग्राहकों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति वेतन में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं। अपनी प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए शुभ फल दायक रहेगा। आप को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। नए रिश्तों की शुरुआत होने के आसार हैं। मन में ख़ुशी बनी रहेगी। काम काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें।

धनु: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। करियर के लिहाज से आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

मकर: आज का दिन शुभ रहेगा। मन में नए विचार आएंगे। किसी काम के लिए नई योजना बना सकते हैं। इनकम के जरिए बढ़ेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप की मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। व्यवसाय में निवेश के लिए कुछ और समय प्रतीक्षा करना बेहतर होगा। विवाहित जोड़े आज मनोहर दिन की अपेक्षा कर सकते हैं। आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी।

मीन: आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है किन्तु लापरवाही करने से नुकसान भी हो सकता है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी। कार्यस्थल पर मुकाबले या टकराव से बचें। ड्राइविंग करते समय सावधान रहें।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)