8 दिसंबर राशिफल: सिंह और कर्क राशि वालों के लिए शानदार रहेगा दिन, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 8 December 2019 : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और दिन रविवार है। एकादशी तिथि सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक ही रहेगी। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी या मौनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन गीता जयंती भी मनायी जाती है। हम आपको बता रहे हैं आज 8 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (8 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कम प्रयास से काम बनेंगे। आपको काम में सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है। धनार्जन होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक स्तर पर आपकी खुशियों में वृद्धि हो सकती है। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। संतान की शिक्षा में प्रगति की संभावना है।


वृष: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। व्यापारी अगर किसी नए कार्य में धन निवेश कर रहे हैं,तो उन्हें फायदा हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। करियर में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले सोचना आवश्यक है। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना है। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। खर्चा अधिक होगा।

मिथुन: आपके लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। जल्दी ही आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है। निजी जीवन मे आपको अपने साथी से कुछ अच्छा सीखने को मिल सकता है।

कर्क: आज का दिन काफी अच्छा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। गुस्से में कोई कार्य नहीं करें। फालतू विवाद में न पड़ें। जीवनसाथी की खोज में हैं तो आज उसके लिए अनुकूल दिन है।


सिंह: आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है | व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। कुछ लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। आप परिवार वालों के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कन्या: आज के दिन नए कार्य की शुरुआत न करें। मन और संयम को नियंत्रित करने की जरूरत है। शत्रु से सचेत रहने की आवश्यकता है। क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय बढ़ेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना उचित रहेगा।

तुला: परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व दिया जाएगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी भी मामले में आपका टालमटोल रवैया नुकसान पहुंचा सकता है। वाणी पर संयम आवश्यक है। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी जरूरी काम को पूरा करने में रूकावट आ सकती है। कुछ कामों में फालतू की भागदौड़ हो सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

वृश्चिक: आपको आज लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप काम के प्रति बेहद सक्रिय रहेंगे। कई दिनों से लंबित काम आप पूरा कर सकेंगे। आपके विचारों से लोग प्रभावित हो सकते हैं। ऑफिस के काम से रिलेटेड थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक सुख और संतोष बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं। अधिक व्यय न करें।

धनु:  कुछ बड़े बदलाव और नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। कुछ नए लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आपके लिए भविष्य के कई दरवाजे खुलने का समय भी है। कानूनी बाधा दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी।

मकर: आज आपको धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ समय अच्छा रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। दिनभर के कामों से शाम को थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आपका बना-बनाया कोई काम बिगड़ सकता है। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

कुंभ: आज आपको बहुत सावधान और सतर्क रहना पड़ेगा। आर्थिक पक्ष में समय अनुकूल नहीं हैं। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप खुद को विपरीत परिस्थितियों में पा सकते हैं। अपने करीबी सहयोगियों के साथ विवाद होने की संभावना आपको चिंतित कर सकती हैं।

मीन: आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में किसी तरह की बाधा उत्पन्न हो सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। प्रेमी के साथ आपका विवाद हो सकता है। आंखों की कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है।

दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)