9 दिसंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को नौकरी-पेशा में होगा लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 9 December 2019 : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 9 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (9 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज आप तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। यात्रा का योग है। धन लाभ और भेंट- उपहार मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। अपनी इच्छाओं को कुछ समय के लिए त्यागना ठीक रहेगा। स्वास्थ्य के लिए समय बेहतर है।


वृष: आपको तरक्की मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। अपने साथी के समर्पण और प्रेम को आप नोटिस करेंगे। स्वास्थ्य के लिए समय मिला-जुला है। खर्च के मामले में भी आज चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण निर्णयों को स्थगित करने का समय है। आपकी उग्रवाणी किसी के साथ मनमुटाव और झगड़ा का कारण बन जाएगी।

मिथुन: नौकरी- धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा। आय में वृद्धि की संभावना है। कुछ चुनौतियां आपको सफलता की नई राहों पर ले जाएंगी। उच्च पदाधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग है। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा। परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क: आज आपके सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। सरकारी लाभ मिलेगा। आपकी मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। व्यापार और नौकरी करनेवाले लाभ तथा पदोन्नति की आशा रख सकते हैं। नए जॉब की संभावना है। ऑफिस में कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आपके संबंध मधुर होंगे। साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।


सिंह: जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान होने की संभावना है। स्वभाव में उग्रता रहेगी। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में रूकावट आने से निर्धारित कार्य पूरे नहीं कर सकेंगे। जॉब में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। निवेश करने का एक अच्छा समय हो सकता है। आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा।

कन्या: आज अपनी रचनात्मकता को और निखारने की आवश्यकता है। आज नए कार्य हाथ में लेना फायदेमंद नहीं है। आप अपनी तरक्की और सफलता के लिए करने की योजना बनाएंगे। धन खर्च अधिक होगा। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। क्रोध को नियंत्रण में रखें। रिश्तों में सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। सेहत के लिहाज से समय मिला-जुला रहेगा।

तुला: आज आपको सफलता मिलने के योग हैं। दिन मौज-मस्ती से भरपूर रहेगा। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी।आपके प्रयासों के सही परिणाम आपके सामने होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। यात्रा पर जाने की योजना भी बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय को लेकर यात्रा लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: आज पहले से सोचे हुए काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शत्रुओं की चाल कामयाब नहीं होगी। आर्थिक लाभ होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से बचकर रहें। कार्य स्थल पर राजनीति से सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी।

धनु: आज परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। आज नए लोगों से दोस्ती होगी। ऑफिस में आप किसी भी तरह की कानाफूसी की बातों से दूर रहें। अपने भीतर के उत्साह को बरकरार रखें। आपको कुछ चीजें आज इंतजार के बाद ही मिलने के योग हैं, सो धैर्य रखें। इसी में आपकी सफलता का सूत्र है।

मकर: आज पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा । मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। ऑफिस के किसी काम में जल्दबाजी करने से बचें, गलती होने की संभावना बढ़ सकती है। दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है। धैर्य से काम करना बेहतर रहेगा।

कुंभ: आपको अपने प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज भाग्यवश भी आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है। आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। आप दिन भर बहुत प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। पैसों की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन: आज का दिन आप के लिए बहुत ही शुभ है। आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। सामाजिक गतिविधियों और दोस्तों से संपर्क करने के लिए दिन अच्छा है। पहचान, शोहरत और पुरस्कार संभावित हैं। व्यवसायियों का व्यापार कई गुना बढ़ेगा। प्रेमी युगलों को अपने परिवारों की सहमति मिल सकती है। यात्राएं अनुकूल परिणाम देंगी।

दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)