Raxaul Vidhan Sabha Seat: रक्सौल विधानसभा के रण में किसकी होगी जीत, कांग्रेस या बीजेपी?

  • Follow Newsd Hindi On  
Raxaul Vidhan Sabha Seat result and history

Raxaul Vidhan Sabha Seat: पूर्वी चंपारण जिले में आने वाले रक्सौल विधानसभा क्षेत्र (Raxaul Assembly Seat) में हुए 20 साल के चुनावों के इतिहास पर नजर डालें, तो यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) का ही दबदबा रहा है। इस बार के चुनाव में भी बीजेपी एक बार फिर से इस सीट पर अपना परचम लहराने की कोशिश करेगी।

रक्सौल विधानसभा सीट का इतिहास

ये विधानसभा सीट पूर्वी चंपारण जिले में स्थित है। यहां पहली बार 1951 में चुनाव हुए थे जिसमें कांग्रेस ने जीत दर्ज की, उस समय कांग्रेस के राधा पांडेय इस सीट से विधायक चुनी गई। इसके बाद 1959 और 1962 के चुनाव में भी कांग्रेस के राधा पांडेय ने इस सीट से जीत हासिल की।


इसके बाद 1967 में एक बार फिर कांग्रेस के टिकट पर राधा पांडेय इस सीट फिर से जीती। साल 1990 और 1995 में यह सीट जनता दल के खाते में गई और दोनों बार राज नंदन राय चुनाव जीते। साल 2000 से लागातार इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है. इस सीट पर बीजेपी की ओर से अजय कुमार राय विधायक चुने गए।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के अजय कुमार ने आरजेडी के सुरेश कुमार को हराया था। इस सीट पर उन्होंने 3 हजार 169 वोटों से दर्ज की थी। अजय कुमार को जहां 64 हजार से ज्यादा वोट मिले थे तो वहीं सुरेश कुमार को 61, 562 वोट मिले थे।

Raxaul Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी- प्रमोद सिन्हा


कांग्रेस – रामबाबू यादव

निर्दलीय – मदन प्रसाद

Raxaul Vidhan Sabha winner :  रक्सौल के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Ajay Kumar Singh BJP 64731 Suresh Kumar RJD 61562
2010 Dr. Ajay Kumar Singh BJP 48686 Raj Nandan Rai LJP 38569
OCT 2005 Dr. Ajay Kumar Singh BJP 38448 Rajnandan Rai LJP 29999
FEB 2005 Dr. Ajay Kumar Singh BJP 23640 Rajnandan Rai IND 20814
2000 Ajay Kumar Singh BJP 41983 Sagir Ahmad INC 29032
1995 Raj Nandan Rai JD 24255 Ajay Kumar Singh BJP 16815
1990 Rajnandan Rai JD 43211 Sagir Ahmad INC 29939
1985 Sagir Ahmad INC 28101 Rajnandan Prasad Rai LKD 22773
1980 Sagir Ahmad INC(I) 23313 Radha Pandey JNP(JP) 11816
1977 Sagir Ahmad INC 22565 Shankar Pd. Yadav JNP 18979
1972 Saghir Ahmad INC 18614 Shankar Pd. Yadav SOP 16417
1969 Radha Pandey INC 20599 Vidhyachal Sinha SSP 14094
1967 V. Sinha SSP 17356 R. Pandey INC 11867
1962 Radha Pande INC 10882 Vindhyachal Singh PSP 9500
1957 Rahda Pandey INC 12257 Bindhyachal Singh PSP 7375
1951 Radha Pandey INC 10339 Radha Krishan Rai SP 7640

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)