RBSE BSER Rajasthan Board 12th Result 2020: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आज, पढ़ें अपडेट

  • Follow Newsd Hindi On  
RBSE BSER Rajasthan Board 12th Result 2020: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आज, पढ़ें अपडेट

Rajasthan Board 12th Result 2020: राजस्थान बोर्ड आज शाम 4 बजे 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट (RBSE 12th Science Result 2020) घोषित करेगा। राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे (RBSE 12th Result 2020) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में इस साल 2,39,800 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को राजस्‍थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट (RBSE 12th Science Result 2020) जारी किए जाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘कल (बुधवार) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जारौली जी की उपस्थिति में अजमेर से दोपहर 4 बजे 12वीं विज्ञान का परिणाम जारी करने का कार्यक्रम है।’



इन स्टूडेंट्स को मिलेगा सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने का मौका

बता दें, राजस्थान बोर्ड द्वारा 12वीं साइंस की परीक्षा 5 मार्च से 3 अप्रैल तक होनी थी। परन्तु कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप व लॉकडाउन के चलते यह पूरी नहीं हो सकीं। इसके बाद 10वीं और 12वीं की बची परीक्षाएं जून माह में ली गई थीं। जो छात्र राज्य से बाहर होने या परिवहन साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए या फिर कोरोना पॉजीटिव या क्वारंटाइन में होने जैसे कारणों से एग्जाम में नहीं बैठ सके, उनकी परीक्षा सप्लीमेंट्री एग्जाम के साथ ली जाएगी।

कैसा रहा था पिछले साल का रिजल्ट

गौरतलब है कि पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बहुत ही अच्छा गया था। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में 91.59 फीसदी लड़के और 95.86 लड़कियां पास हुई थीं और विज्ञान संकाय का कुल पास प्रतिशत 92.88 फीसदी रहा था। ये स्ट्रीम राजस्थान बोर्ड के लिए बेस्ट परफॉर्मिंग स्ट्रीम साबित हुई थी।

कब आएंगे कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए रिजल्ट

राजस्थान में हर साल करीब 3 लाख विद्यार्थी 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा देते हैं। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट मई माह के तीसरे सप्ताह में घोषित किया गया था।

हर साल, कक्षा 12 राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए 9 लाख से अधिक छात्र उपस्थित होते हैं। ऐसे में, वेबसाइट पर किसी भी गड़बड़ या हेवी ट्रैफिक से बचने के लिए बोर्ड दो भागों में परिणाम जारी करता है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन आज केवल साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित करेगा, जबकि कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए रिजल्ट की डेट जल्द ही घोषित की जाएंगी।


JAC 10th Result 2020: झारखंड बोर्ड की 10वीं के नतीजे आज होंगे घोषित, यहां देखें हर एक अपडेट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)