रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब जियो के प्रीपेड यूजर्स डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद कंपनी से डाटा-लोन पर ले सकते हैं। देश में पहली बार किसी दूरसंचार कंपनी ने डाटा-लोन की सुविधा शुरू की है।
डाटा-लोन 1जीबी पैक में उपलब्ध होंगे। डाटा लोन पैक 11 रू प्रति पैक यानी 11रू प्रति जीबी की कीमत पर यूजर्स को मिलेंगे। प्रत्येक यूजर्स कुल 5 पैक यानी 5जीबी तक डाटा-लोन ले सकता है। दूरसंचार सेक्टर के लिए यह एक क्रांतिकारी इनोवेटिव आइडिया है।
“रिचार्ज नाऊ एंड पे लेटर” की तर्ज पर पहले ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से डाटा लोन ले सकेगा और बाद में उसे चुकाना होगा। डाटा-लोन लेने के लिए जरूरी शर्त यह है कि ग्राहक के पास कोई एक्टिव प्लान होना चाहिए। डाटा-लोन पैक की वैलिडिटि तब तक रहेगी जबतक यूजर्स का मौजूदा प्लान एक्टिव रहेगा। यानी अगर ग्राहक 5पैक डाटा-लोन लेता है तो उसकी वैलिडिटि तब तक रहेगी जबतक ग्राहक का बेस प्लान एक्टिव रहेगा।
कंपनी मानना है कि बहुत से प्रीपेड कनेक्शन यूज करने वाले ग्राहक डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद विभिन्न कारणों से तुरंत डाटा टॉप-अप नही करा पाते, इस वजह से वे उस खास दिन हाई स्पीड डाटा से महरूम रह जाते हैं। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब जियो ने 1जीबी पैक में डाटा-लोन देना शुरू किया है।
डाटा-लोन लेना भी बहुत आसान है।
ट्रेलर में शगुन जसवाल बेहद क्यूट और हसीन लग रही हैं। फ़िल्म में रोमांस, एक्शन,…
उम्मीदवार जो इस परीक्षा (Rajasthan Police SI Exam 2021) के लिए आवेदन किए हैं, वे…
सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वुध से पॉपुलैरिटी मिली. उसके बाद उन्होंने कभी पीछे…
रानी चटर्जी, प्रत्यूष मिश्रा और सोनालिका प्रसाद स्टारर फैमिली फिल्म "भाभी मां" की शूटिंग अगले…
थरूर के बचाव पक्ष के वकील और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा ने कहा कि अभियोजक…
माननीय अध्यक्ष श्री विजय सांपला के निर्देशानुसार, माननीय उपाध्यक्ष श्री अरुण हालदर की अध्यक्षता वाली…