Petrol-Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में नरमी अभी भी बरकरार है। इसकी वजह से घरेलू मार्केट में तेल की कीमतों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं दिख रही है। बीते कल भी डोमेस्टिक मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर थे। वहीं डीजल की कीमत में धीरे-धीरे कटौती दिखाई दे रही है।
आज पूरे देश में डीजल के दाम में 10-12 पैसे की कटौती हुई है। दिल्ली में डीजल 11 पैसे सस्ता हो गया है। जुलाई के महीने में डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया था। अगस्त में डीजल के दाम स्थिर थे। सितंबर महीने में 3 किस्तों में डीजल 40 पैसे तक सस्ता हो गया है।
दिल्ली में आज 7 सितंबर को पेट्रोल के दाम स्थिर रखे गए हैं। पेट्रोल कल के भाव 82.08 रुपये लीटर है और डीजल के दाम 11 पैसे कम होकर 73.16 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल कल के भाव 88.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 12 पैसे घटकर 79.69 रुपये प्रति लीटर हैं।
कोलकाता में भी आज पेट्रोल की कीमत कल के बराबर है। पेट्रोल 83.57 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 11 पैसे कम होकर 76,66 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी तरह चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल 85.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 10 पैसे घटकर 78.48 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए है।
7 सितंबर को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के रेट
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 82.08 | 73.16 |
मुंबई | 88.73 | 79.69 |
कोलकाता | 83.57 | 76.66 |
चेन्नई | 85.04 | 78.48 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।