Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर से ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। पिछले लगातार 4 दिन से डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल के दाम पिछले कई दिनों से स्थिर चल रहे हैं। पिछले हफ्ते की बात करें तो तेल कंपनियों ने लगातार 4 दिन तक पेट्रोल डीजल की कीमतों में किसी तरह की कोई तब्दीली नहीं की थी।
इसके बाद शनिवार और रविवार को डीजल के दाम में 15-15 पैसे की बढ़ोतरी कर दी। अब तक इस महीने में अब तक डीजल के दाम 10 बार बढ़ाए जा चुके हैं। इन 10 दिनों में डीजल 1.60 रुपये महंगा हो गया है। वहीं पेट्रोल के दाम में एक महीने से बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर।
दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल कल के भाव 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल भी कल के भाव 81.94 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में भी पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं। पेट्रोल के दाम 87.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.11 रुपये प्रति लीटर हैं। कल मुंबई में डीजल 14 पैसे महंगा हो गया था।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 82.10 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 77.04 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। यहां कल डीजल के दाम 13 पैसे बढ़ गए थे। चेन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.86 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में कल डीजल 13 पैसे महंगा हो गया था।
देश के प्रमुख शहरों में तेल का दाम-
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 81.94 |
मुंबई | 87.19 | 80.11 |
चेन्नई | 83.63 | 78.86 |
कोलकाता | 82.10 | 77.04 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।