January 2020 Festivals: जनवरी में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
January 2020 Festivals: जनवरी में मनाए जाएंगे मकर संक्रांति-गणतंत्र दिवस जैसे पर्व, इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Festivals in January 2020 Calendar: अंग्रेजी कैलेंडर का पहला महीना जनवरी शुरू होने जा रहा है। नया साल नई खुशियां और उम्मीदें लेकर आता है, इसलिए नए साल का लोग बहुत हर्षोल्लास से स्वागत करते हैं। बात करे त्योहारों (Festivals) और छुट्टियों (Holidays) की तो नए साल के आगमन के साथ-साथ साल के नए त्योहारों को मनाने का सिलसिला भी शुरु हो जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार पौष का महीना (Paush Maas) चल रहा है, लेकिन अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, नए साल 2020 के पहले महीने जनवरी (January 2020) की शुरुआत हो रही है। इस महीने साल का सबसे पहला ग्रहण पड़ने वाला है, जबकि इस महीने मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार भी मनाए जाएंगे।

जनवरी 2020 में पड़नेवाले त्योहारों और व्रतों की पूरी लिस्ट (Festivals in January 2020)

तारीख दिन त्योहार
1 जनवरी 2020 बुधवार ख्रिस्ताब्द 2020 प्रारंभ, पंचक
2 जनवरी 2020 गुरुवार गुरु गोविंद सिंह जयंती
3 जनवरी 2020 शुक्रवार दुर्गाष्टमी, शाकंभरी देवी नवरात्रोत्सवारंभ, सावित्रीबाई फुले जयंती
5 जनवरी 2020 रविवार शांबदशमी (उड़ीसा), सूर्यपूजा (उड़ीसा)
6 जनवरी 2020 सोमवार पुत्रदा एकादशी, वैकुंठ एकादशी (पौष शुक्ल)
8 जनवरी 2020 बुधवार प्रदोष (पौष शुक्ल)
10 जनवरी 2020 शुक्रवार पौष पूर्णिमा, शाकंभरी देवी नवरात्रि समाप्ति, शाकंभरी पूर्णिमा, माघ स्नान आरंभ
12 जनवरी 2020 रविवार स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस
13 जनवरी 2020 सोमवार गणेश संकष्ट चतुर्थी, लोहरी (कश्मीर)
14 जनवरी 2020 मंगलवार भोगी (दक्षिण भारत), धनुर्मास समाप्ति, पारसी शेहरेवार मासारंभ
15 जनवरी 2020 बुधवार मकर संक्रांति, माघ बिहू (असम), तै-पोंगल (केरल)
16 जनवरी 2020 गुरुवार करिदिवस, माट्टु पोंगल (तमिलनाडु)
17 जनवरी 2020 शुक्रवार कालाष्टमी, स्वामी विवेकानंद जयंती (तिथि पूजा)
20 जनवरी 2020 सोमवार षट्तिला एकादशी (माघ कृष्ण)
22 जनवरी 2020 बुधवार प्रदोष (माघ कृष्ण), मेरु त्रयोदशी (जैन)
23 जनवरी 2020 गुरुवार शिवरात्रि, नेताजी सुभाष जयंती
24 जनवरी 2020 शुक्रवार दर्श अमावस्या, मौनी अमावस्या, त्रिवेणी अमावस्या
26 जनवरी 2020 रविवार गणतंत्र दिवस, पंचक प्रारंभ
27 जनवरी 2020 सोमवार मुस्लिम जमादिल आखिर मासारंभ
28 जनवरी 2020 मंगलवार विनायक चतुर्थी (अंगारक योग), वरद चतुर्थी, पंचक
30 जनवरी 2020 गुरुवार श्री पंचमी, वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा, महात्मा गांधी पुण्यतिथि, हुतात्मा दिवस
31 जनवरी 2020 शुक्रवार पंचक समाप्ति

 


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)