Republic Day Tractor Rally Live Updates: लाल किले से किसानों को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज, इलाके में इं किया गया टरनेट स्लो

  • Follow Newsd Hindi On  

Republic Day Tractor Rally Live Updates: देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day ) मनाया जा रहा है। वहीं, कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली ( Tractor Rally Live )  निकाल रहे हैं। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए। वहीं, मुकरबा चौक पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने यहां आंसू गैस के गोले छोड़ें हैं। बुराड़ी और नांगलोई में भी पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।

इस दौरान कई जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच भिड़ंत हुई है। पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं. अब रूट सामान्य है। किसानों की इस ट्रैक्टर रैली से जुड़े हर अपडेट के लिए इस ब्लॉग के साथ बने रहें…


3:30 PM, 26-JAN-2021

योगेंद्र यादव ने किसानों से शांति बनाने की अपील की

किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि मैं संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सभी किसानों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करता हूं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे अपनी परेड निर्धारित मार्गों पर लौट आएं। कृपया कोई भी ऐसा काम न करें जो किसानों के आंदोलन को कलंकित करता हो। शांति ही किसान आंदोलन की ताकत है। शांति टूटी तो सिर्फ आंदोलन को नुकसान होगा।

 

3:20 PM, 26-JAN-2021

  प्रदर्शनकारियों ने मुकरबा चौक पर महिला एसीपी से की मारपीट

ट्रैक्टर परेड में शामिल प्रदर्शनकारियों ने मुकरबा चौक पर महिला एसीपी बिस्मा काजी से मारपीट की। ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ने भीड़ से एसीपी बचाया।

3:15  PM, 26-JAN-2021

दिल्ली की सड़कों पर जमकर बवाल

दिल्ली में अक्षरधाम के पास पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेड को पार करने की कोशिश करता एक प्रदर्शनकारी। कई निहंग इसी तरह प्रदर्शन में तलवारों के साथ घूमते हुए दिखाई दिए हैं।

3:00 PM, 26-JAN-2021

लाठीचार्ज, पथराव में कई किसान और पुलिसकर्मी घायल

ITO पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया तो किसानों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। झड़प में कई किसान और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। किसानों ने ट्रैक्टर दौड़ा दिए, तो पुलिस को पीछे हटना पड़ा। पुलिसकर्मी भागकर आस-पास की इमारतों में घुस गए और वहां से किसानों पर आंसू गैस छोड़ी।

2:30 PM, 26-JAN-2021

देश की राजधानी दिल्ली में किसान प्रदर्शनकारी आईटीओ के पास दिल्ली पुलिस से झड़प के बाद लाल किला तक पहुंच गए हैं। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने लाल किला पर अपना झंडा फहरा दिया है। किसानों का हंगामा जारी है। किसान आंदोलनकारी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।

2:00 PM, 26-JAN-2021

ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर की मौत

दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के दौरान एक किसान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि डीडीयू मार्ग पर एक किसान का ट्रैक्टर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई।

1:24 PM, 26-JAN-2021

कई किसान पहुंचे लाल किला

आईटीओ पर बवाल के बीच कई किसान लाल किले पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन ट्रैक्टर में सवार सैकड़ों किसान लाल किला परिसर में पहुंच गए हैं, जहां वो प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

12:24 PM, 26-JAN-2021

बुराड़ी में निहंगों ने पुलिस को दौड़ाया

बुराड़ी फ्लाईओवर से ट्रकों को हटा लिया गया है। पुलिस ने बैरिकेडिंग के तौर ट्रक लगाए थे। नुकसान होने के डर से ट्रक चालकों ने ट्रक वापस ले लिए। किसानों ने बुरारी फ्लाईओवर से कूच कर दिया है। बुराड़ी में निहंगों ने पुलिस को दौड़ा दिया है।

12:15 PM, 26-JAN-2021

अब नांगलोई में किसानों को काबू करने के लिए छोड़े आंसू गैस के गोले

दिल्ली के नांगलोई में किसानों और पुलिस में टकराव हो गया है। किसान नजफगढ़ रोड पर जाने को तैयार नहीं है। उनकी कोशिश पीरागढ़ी होते हुए नई दिल्ली आने की है। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।

12:09 PM, 26-JAN-2021

नांगलोई में स्थिति कंट्रोल से बाहर 

नांगलोई से किसान बैरिकेड को तोड़कर पंजाबी बाग की तरह यानी रिंग रोड की तरफ बढ़ गए हैं। स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई है। पुलिस से किसान काबू नहीं हो रहे हैं। किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है। दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। पुराने डीएम नेट को भी दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने खोलने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस में दो वायरलेस सेट है। पुराने वाले वायरलेस सेट को भी चलाने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस में हाल ही में नए वायरलेस सेट लाए गए हैं।

12:06 PM, 26-JAN-2021

नांगलोई में किसानों और पुलिस में टकराव 

दिल्ली के नांगलोई में किसानों और पुलिस में टकराव के आसार बने हुए हैं। किसान नजफगढ़ रोड पर जाने को तैयार नहीं है। उनकी कोशिश पीरागढ़ी होते हुए नई दिल्ली आने की है। जबकि पुलिस किसानों को तयशुदा रूट पर जाने को समझा रही है। फिलहाल गतिरोध बना हुआ है।


12:04 PM, 26-JAN-2021

सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार सदर तहसील में किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

12:00 PM, 26-JAN-2021

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ा

करनाल बाईपास पर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में प्रवेश करने के लिए पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांडव नगर के पास पुलिस बैरिकेडिंग को हटाया।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)