रिद्धिमा को आई पिता ऋषि कपूर की याद, साझा की क्लासिक तस्वीर

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता को काफी याद कर रही हैं। वह आजकल सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावना प्रकट कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पिता, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन से प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

पहली तस्वीर में ऋषि अपनी पत्नी नीतू के हाथ में हाथ डाले वाक कर रहे हैं।


रिद्धिमा ने इस फोटो को कैप्शन दिया, “क्लासिक”

दूसरी तस्वीर एक स्क्रैबल बोर्ड की है।

उसने कैप्शन दिया, “मेरे पापा को अपने स्क्रैबल से प्यार था! उन्होंने इसे न्यूयॉर्क में खरीदा था।”


रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ऋिषि कपूर औैर नीतू कपूर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी साझा की हैं।

ऋषि कपूर का पिछले 30 अप्रैल को निधन हो गया। वह 67 साल के थे और ल्यूकेमिया से पिछले दो सालों से पीड़ित थे।

–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)