रिद्धिमा ने साझा की पिता और भाई की पुरानी तस्वीर

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। दिवंगत ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने गुरुवार को अपने पिता के साथ बिताए अपने बचपन के शानदार पलों को याद करते हुए कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं।

तस्वीरों में एक ऐसा पारिवारिक फोटो है, जिसमें नन्हें रणबीर ऋषि कपूर की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं रिद्धिमा ऋषि और नीतू के बीच में बैठी हैं।


एक अन्य ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में नीतू छोटी रिद्धिमा को गोद में लिए नजर आ रही हैं।

दिल्ली में रहने वाली रिद्धिमा फिलहाल मुंबई में अपनी मां के साथ हैं। लॉकडाउन के कारण वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं। इसलिए अनुमति प्राप्त करने के बाद वह सड़क मार्ग से 1400 किलोमीटर की यात्रा कर मुंबई गई थीं।

ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली थी।


–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)