RIP Rajiv Kapoor: राजीव कपूर के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, भावुक हो रहे सेलेब्रिटीज़

  • Follow Newsd Hindi On  

RIP Rajiv Kapoor: ऋषि कपूर के बाद अब उनके छोटे भाई राजीव कपूर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। 9 फरवरी की सुबह हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया। राजीव 58 साल के थे। इंडस्ट्री से दोस्त, उनके अपने और फैन्स इस खबर से बुरी तरह शोक में डूब गए हैं।

राजीव कपूर तीनों भाई- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर के बाद सबसे छोटे थे। एक साल के भीतर परिवार में यह दूसरा निधन है, जिससे घर वाले सदमे में हैं।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

ऋषि कपूर की वाइफ नीतू कपूर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और एक तस्वीर के साथ RIP लिखा है। नीतू के इस पोस्ट पर नेहा धूपिया ने भी शोक व्यक्त किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

ऋशि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने लिखा- गुड बाय चाचू। इसी के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए रिद्धिमा ने भगवान से प्रार्थना भी की।

इंडस्ट्री से तमाम सिलेब्रिटीज में शोक की लहर है और वे सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नावेद जाफरी ने ट्विटर पर दुख जताया है।

तुषार कपूर ने भी इस मुश्किल समय में परिवार के लिए संवेदना जाहिर की है और ऐक्टर को श्रद्धांजलि दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक हॉस्पिटल लेकर गए थे।रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने भाई की मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डॉक्टर ने पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए।’

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)