ऋषि के निधन से दुखी मोदी ने उन्हें प्रतिभा का पावरहाउस कहा

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मोदी ने ट्वीट किया, “बहुआयामी, प्रिय और जीवंत .. यह ऋषि कपूर जी थे। वह प्रतिभा का एक पावरहाउस थे। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर भी, हमारी उनसे हुई बातचीत को याद करूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।”


67 वर्षीय अभिनेता को उनके परिवार द्वारा बुधवार को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उनका निधन हो गया। पत्नी नीतू कपूर उनके साथ थीं।

उनके निधन की पुष्टि कपूर परिवार ने एक बयान में की।

बयान में कहा गया, “हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8.45 बजे अस्पताल में शांति से निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने अंतिम समय तक उनको हंसाया।”


साल 2018 में, ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद अभिनेता ने लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहकर इलाज कराया। वह सितंबर, 2019 में भारत लौटे थे।

–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)