जेनेलिया के पति कहे जाने पर रितेश देशमुख को लग गया था बुरा, खुद बताया ये वाकया

  • Follow Newsd Hindi On  
Riteish Deshmukh’s ego was hurt after he was called ‘Genelia’s husband

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों की जोड़ी  जल्द ही दोनों द कपिल शर्मा शो में भी दिखेंगे। कपिल शर्मा के इस शो से दोनों का एक वीडियो क्लिप सामने आया है जो तेजी से सोशल सुर्खियां बटोर रहा है।

इस वीडियो में रितेश बताते हैं कि किस तरह एक बार बेंगलुरु में ‘जेनेलिया में पति’ कहे जाने से उनका ईगो हर्ट हो गया था। रितेश ने बताया, ‘हम बेंगलुरु में सिलेब्रिटी क्रिकेट लीग खेल रहे थे। साउथ की एक टीम खेल रही थी जहां दोनों धीरे- धीरे बातें कर रहे थे कि वो जेनेलिया के पति हैं। तो मेरा ईगो थोड़ा हर्ट हो गया।


इस पर मैंने कहा- यहां मैं जेनेलिया (Genelia) का पति हूं लेकिन महाराष्ट्र में रितेश भाई। तो उन्होंने मुझे बोला- रितेश भाई केवल एक राज्य में वहीं जेनेलिया के पति केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु। आपको बता दें कि जेनेलिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं।

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया और उनकी जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई। रितेश देशमुख और जेनेलिया दोनों ने साथ में तुझे मेरी कसम, मस्ती और तेरे नाल लव हो गया जैसी फिल्मों में साथ काम किया।

इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। फिर 3 फरवरी 2012 को दोनों ने शादी कर ली। शादी के करीब ढाई साल बाद 25 नवंबर 2014 को दोनों के बेटे रियान का जन्म हुआ और इसके बाद 1 जून 2016 को दोनों एक बार फिर से पेरेंट्स बने और उनके दूसरे बेटे राहिल का जन्म हुआ।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)