Bihar: मुंगेर गोली कांड को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar: मुंगेर गोली कांड को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना

चुनाव से पहले बिहार के मुंगेर जिले में मुर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस और पब्लिक को लेकर भिड़ंत हो गई है। इस कांड पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने  बिहार प्रशासन पर हमला बोला है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान नीतीश कुमार के पुलिस प्रशासन के बर्बर गोली-बारी में चार मासूम श्रद्धालुओं की मौत हुई। पीड़ित परिवारों पर क्या गुज़र रही होगी हम जानते हैं। मुख्यमंत्री जी अगर फिसलती ज़ुबान से फुरसत हो तो ज़रा उन परिवारों की भी सोचियेगा।”



दरअसल, मुंगेर के दीनदयाल उपाध्याय चौक पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत हो गई है। इसमें एक थानेदार का सिर फट गया और 20 पुलिसवाले घायल हैं। अनुराग पोद्दार नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है और 6 अन्य लोग घायल हुए हैं।

मुंगेर की एसपी लिपि सिंह ने बताया है कि, विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में करीब 20 सुरक्षा बल के जवान घायल हो गए, एक एसएचओ स्तर के अधिकारी का सिर फट गया। पथराव के बाद असामाजिक तत्वों ने गोलीबारी भी की जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जिले के डीएम राजेश मीणा ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। बताया कि सभी मूर्तियों का विसर्जन हो गया है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)